22 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन देशों में लड़कियों को है इस बात की मनाही, गलती होने पर मिलती है खौफनाक सजा

हम आपको ऐसे ही कुछ देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां के कानून महिलाओं के लिए काफी कठोर हैं। अगर गलती से भी महिलाओं का बेहद निजी अंग (ब्रेस्ट) दिख गया तो उनको जेल तक जाना पड़ सकता है।

2 min read
Google source verification

image

Neeraj Tiwari

Nov 28, 2018

कानून

इन देशों में लड़कियों को है इस बात की मनाही, गलती होने पर मिलती है खौफनाक सजा

नई दिल्ली। दुनिया के अलग-अलग देशों के अपने अलग-अलग कानून होते हैं। इन कानूनों के हिसाब से ही वहां की सत्ता चलती है और वहां के लोग उन कानूनों का पालन करते हैं। अब इन कानूनों में खास बात यह होती है कि किसी देश के कानून काफी लिब्रल होते हैं तो कहीं पर ये काफी कठोर होते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ देशों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां के कानून महिलाओं के लिए काफी कठोर हैं। अगर गलती से भी महिलाओं का बेहद निजी अंग (ब्रेस्ट) दिख गया तो उनको जेल तक जाना पड़ सकता है।

यह बात जानकर आपको थोड़ा अजीब तो जरूर लग रहा होगा, लेकिन ये बिल्कुल सच है। दुनिया में ऐसे कई सारे देश हैं, जहां महिलाओं के ब्रेस्ट दिखाने पर प्रतिबंध लगा हुआ है। इन देशों में अगर गलती से भी किसी महिला का ब्रेस्ट दिख जाए तो उसे अपराध माना जाता है। इस अपराध की सजा दी जाती है, मसलन उसके ऊपर जुर्माना लगाया जाता है या फिर जेल जाने तक की सजा सुनाई जा सकती है।

बात करें ब्राजील की तो यह खुले विचारों वाला देश माना जाता है, लेकिन यहां का कानून महिलाओं के अंग प्रदर्शन को लेकर काफी सख्त है। इस देश में अगर किसी महिला का ब्रेस्ट दिख जाए तो उसे तीन साल तक की सजा हो सकती है। वहीं रूस में अगर किसी महिला का ब्रेस्ट दिख जाए तो उसे 50 डॉलर का जुर्माना भरना पड़ता है।

ऐसे ही मेक्सिको के कानून के अनुसार आप खुलेआम हथियार लेकर घूम सकते हैं, लेकिन अगर किसी महिला का गलती से भी ब्रेस्ट दिख जाए तो उसे तुरंत गिरफ्तार कर लेने का आदेश है। ऐसे ही सीरिया का कानून तो महिलाओं के लिए और भी सख्त है। यहां तो ब्रेस्ट दूर की बात है अगर किसी महिला ने हिजाब नहीं पहना है तो भी उसे जेल की सजा हो जाती है। ईराक में भी हिजाब नहीं पहनने पर या ब्रेस्ट दिख जाने पर उनके साथ मारपीट की जाती है और फिर जेल में डाल दिया जाता है। जबकि सूडान में महिलाओं के ब्रेस्ट दिख जाने पर 50 कोड़े मारे जाने का कानून है।