दुनिया में अजीबोगरीब आदतें रखने वाले लोगों की कमी नहीं है। पर कुछ लोगों की आदतों को सुनकर आपको भी हैरानी हो सकती है। इन्हीं में शामिल है दुनिया की सबसे कंजूस करोड़पति महिला। यह महिला पैसे बचाने के लिए कुछ ऐसा करती है जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
अजीबोगरीब आदतें रखने वाले लोगों की दुनिया में कमी नहीं है। अक्सर ही इनके बारे में कई तरह के किस्से भी सामने आते रहते हैं। ऐसे किस्से जिन्हें सुनकर किसी को भी हैरानी हो सकती है। इन्हीं में से एक है एक करोड़पति महिला। करोड़ों की संपत्ति की मालकिन होने के बावजूद यह महिला बेहद ही कंजूस है। इस महिला को सबसे कंजूस करोड़पति महिला कहा जाता है। लोग अक्सर ही पैसे बचाने के लिए कई अजीबोगरीब हरकतें करते हैं। पर इस महिला की पैसे बचाने के लिए अपनाई आदत के बारे में सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
पैसे बचाने के लिए बिल्लियों का खाना खाती है यह महिला
अमरीका (United States of America) के नेवाडा (Nevada) राज्य के लास वेगास (Las Vegas) शहर में रहने वाली 51 साल की महिला ऐमी एलिज़ाबेथ (Aimee Elizabeth) खुद को दुनिया की सबसे कंजूस करोड़पति महिला बताती है। इस महिला के पास 5.3 मिलियन डॉलर्स की संपत्ति है, जिसकी भारतीय करेंसी में वैल्यू करीब 43 करोड़ 25 लाख 54 हज़ार है। करोड़ों की संपत्ति होने के बावजूद ऐमी पैसे बचाने के लिए कई बार बिल्लियों का खाना तक खा लेती है। सुनने में अजीब ज़रूर लगेगा, पर यहीं सच है। इसकी वजह है बिल्लियों के खाने की कीमत इंसानी खाने की कीमत से कम होना, जिससे पैसे बचाए जा सके।
यह भी पढ़ें- इस महिला पुलिस ऑफिसर को देखकर गिरफ्तार करने की माँग करते हैं लोग, जानिए वजह
पैसे बचाने के लिए करती है दूसरे कई अजीब काम
ऐमी ने पैसे बचाने के लिए बिल्लियों का खाना खाने वाली अपनी आदत का खुलासा एक टीवी शो में किया था। ऐमी ने कई बार अपने घर आए मेहमानों को भी बिल्लियों का खाना खिलाया है। इतना ही नहीं, पैसे बचाने के लिए ऐमी पैक्ड सामान खरीदने की जगह खुला सामान खरीदती है।
ऐमी अपने पूर्व पति के घर में रहती है और घर में रहने के बावजूद घर की सफाई पर पैसे खर्च नहीं करती। ऐमी के पूर्व पति को ही घर की सफाई पर पैसे खर्च करने पड़ते हैं। करोड़पति होने के बावजूद ऐमी ने अपने घर पर काम करने के लिए नौकर नहीं रख रखे हैं। ऐसा भी ऐमी ने पैसे बचाने के लिए किया है।
यह भी पढ़ें- इंसानों और एलियंस में इस साल होगा युद्ध, सोशल मीडिया पर इस शख्स ने की भविष्यवाणी