12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Health Benefits of Tulsi For Pregnancy: गर्भवती महिला के लिए बहुत फायदेमंद हैं तुलसी के बीज, खाने से मिलते हैं चौंकाने वाले फायदे

Eat Tulsi Seeds During Pregnancy: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को अपने खान-पान के साथ अपनी सेहत पर भी विशेष ध्यान देना होता है। क्योंकि इस दौरान महिलाओं के शरीर में कई सारे बदलाव होते हैं। इस वजह से उन्हें कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। इन समस्याओं से छुटकारा दिलाने में तुलसी के बीज बहुत असरदार हो सकते हैं। इस लेख में हम आज आपको तुलसी के बीच के फायदे के बारे में बताएंगे।

3 min read
Google source verification

जयपुर

image

Jyoti Kumar

Aug 24, 2023

basil_seeds_benefits_for_pregnant_women.jpg

Eat Tulsi Seeds During Pregnancy: प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं को अपने खान-पान के साथ अपनी सेहत पर भी विशेष ध्यान देना होता है। क्योंकि इस दौरान महिलाओं के शरीर में कई सारे बदलाव होते हैं। इस वजह से उन्हें कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। इन समस्याओं से छुटकारा दिलाने में तुलसी के बीज बहुत असरदार हो सकते हैं। इस लेख में हम आज आपको तुलसी के बीच के फायदे के बारे में बताएंगे।

तुलसी के बीज में पाए जाते ये पोषक तत्व
आयुर्वेद में बड़े पैमाने पर तुलसी का उपयोग औषधी के रूप में किया जाता है। जड़ से लेकर पत्ती और बीजों तक का इस्तेमाल औषधी के लिए किया जाता है। इसके बीजों में कैलोरी, डाइट्री फाइबर, कैल्शियम, पोटेशियम, कॉर्बोहाइड्रेट, आयरन, शुगर, सोडियम, विटामिन बी6, फोलेट और पानी की मात्रा पाई जाती है।

यह भी पढ़ें: Health Tips To Improve Eyesight: दूरबीन बन जाएगी आपकी आंखें, अगर इन चीजों का करेंगे सेवन

प्रेग्नेंसी में खाएं तुलसी बीज basil seeds benefits for pregnant women

एसिडिटी करता है दूर
प्रेग्नेंट महिलाओं के पेट में पल रहा बच्चा जैसे-जैसे बड़ा होता है। महिलाओं की पाचन क्रिया प्रभावित होने लगती है। इस वजह से इस दौरान उन्हें एसिडिटी की समस्या होने लगती है। इस लिए इस दौरान अगर सीमित मात्रा में तुलसी के बीज का सेवन किया जाए तो यह लाभकारी होगा।

यह भी पढ़ें-किचन में मौजूद इन 5 मासालों का करें सेवन, रातों-रात कंट्रोल होगा डायबिटीज

ब्लड शुगर के लिए है फायदेमंद
ऐसा देखा गया है कि प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं में ब्लड शुगर की मात्रा बढ़ जाती है। ऐसे में अगर आप तुलसी के बीज के सेवन करते हैं तो डायबिटीज की समस्या में आराम पा सकते हैं। इसके सेवन से शरीर का ग्लूकोज लेवल नियंत्रित रहता है।

कब्ज के लिए है रामबाण
प्रेगनेंसी के दौरान पाचन क्रिया खराब होने से कब्ज की समस्या होने का खतरा रहता है। कब्ज से राहत पाने के लिए तुलसी के बीज को पानी में भिगोकर खाना चाहिए। इससे कब्ज को दूर करने में मदद मिलेगी।

यह भी पढ़ें- पुरूषों के लिए चमत्कारी है केला-दूद, रात में बिस्तर पर जाने से पहले सेवन से चार परेशानियां होंगी दूर

शरीर की गर्मी को करता है कम
प्रेगनेंसी के दौरान शरीर में गर्मी ज्यादा होती है। गर्मी को कम करने के लिए तुलसी के बीज बेहद फायदेमंद हो सकते हैं। इससे कफ और वात को बैलेंस किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें-Benefits of gram and raisins: चने के साथ करें किशमिश का सेवन, मिलेंगे ये 5 बड़े फायदे, जानिए खाने का तरीका

तुलसी के बीजों का इस तरह करें सेवन
प्रेग्नेंट होने के बाद महिलाओं में कई हार्मोनल चेंजेज होते हैं। इस वजह से कई तरह ही परेशानियां होने लगती हैं। इस दौरान कब्ज, एसिडिटी और शुगर काफी आम बात है। इनसे बचने के लिए अगर प्रेग्नेंट महिला तुलसी के बीजों का सेवन करती हैं तो उन्हें इन सभी समस्या में आराम मिल सकता है। इसके साथ ही उनकी इम्यूनिटी भी बूस्ट होगी।

यह भी पढ़ें-Weight Loss Tips for Night: मोटा पेट हो जाएगा अंदर, रोजाना रात को करे ये 5 काम

सेवन करने से पहले जरूर लें डॉक्टर की सलाह
तुलसी के बीज वैसे तो सेहत के लिए फायदेमंद है, लेकिन कुछ लोग इसे प्रेग्नेंसी में खाना हानिकारक बताते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

बड़ी खबरें

View All

महिला स्वास्थ्य

स्वास्थ्य

ट्रेंडिंग

लाइफस्टाइल