
Chawal Mand Health Benefits
Chawal Mand Benefits: पहले के जमाने में लोग नेचुरल चीजों का ज्यादा सेवन करते थे। इसलिए उन्हें लाइफस्टाइल संबंधी समस्या न के बराबर होती है। लेकिन बदलते जीवनशैली में लोग इन नियमों को फॉलो नहीं करते हैं। वे मशीन के माध्यम से भोजन पकाते हैं। इस वजह से कई तरह के नुकसान होते हैं। पहले चावल को खुला बर्तन में बनाया जाता था। चावल पकने के बाद इसमें से पानी को निकाल लिया जाता था। जिसे मांड़ कहा जाता है। आज भी कई जगहों पर चावल ऐसे ही बनाया जाता है। बता दें कि मांड़ बहुत पौष्टिक और इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। लोग इसी पानी के साथ चावल में नमक डाल के खाते थे।
इसे खाने से पेट की सभी समस्याएं खत्म हो जाती थी। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि मांड़ महिलाओं के लिए कई तरह से फायदेमंद है। मांड़ का सेवन त्वचा को 16 साल वाली बना सकता है। साथ ही महिलाओं की कई समस्याएं जैसे पीरियड पेन और व्हाइट डिस्चार्ज से भी छुटकारा दिला सकता है। मांड़ में भरपूर मात्रा में विटामिन, मिनिरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। जो स्किन को जवान बनाता है और बालों के ग्रोथ के बढ़ाता है। साथ ही यह पेशाब में जलन, डायरिया, ब्लीडिंग जैसी समस्याओं से भी छुटकारा दिलाता है।
महिलाओं के लिए मांड़ के फायदे
स्किन और बाल के लिए है चमत्कारी
माड़ का इस्तेमाल आप चेहरा और बालों पर कर सकते हैं। इसके इस्तेमाल से कुछ दिनों में ही चेहरा खिल उठेगा और आप एकदम जवान दिखेगा। बालों का ग्रोथ भी बहुत अच्छा होगा।
व्हाइट डिस्चार्ज में फायदेमंद
ज्यादातर महिलाओं में व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या होती है। लेकिन मांड़ के सेवन करने से महिलाओं को व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या से निजात मिल जाता है। इसके सेवन से अच्छे रिजल्ट मिलते हैं।
पेशाब में जलन की समस्या होगी खत्म
मांड का सेवन पेशाब में जलन की समस्या में चमत्कारी फायदा पहुंचाता है। माड़ की तासीर ठंडी होती है इसलिए यह ब्लैडर के तापमान को कम करता है। साथ ही इससे बार-बार यूरीनेशन की समस्या भी ठीक होती है।
पीरियड पेन से मिलती है राहत
महिलाओं को पीरियड्स पेन की समस्या रहती है। ऐसे में मांड पीरियड् पेन की समस्या को खत्म करने में बहुत मददगार साबित होता है। साथ ही ब्लीडिंग डिसॉर्डर, हैवी पीरियड्, बर्निंग सेसेशन जैसी समस्या से भी राहत पा सकते हैं।
डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।
Published on:
14 Aug 2023 02:35 pm

बड़ी खबरें
View Allमहिला स्वास्थ्य
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
