
Calcium Rich Foods: शरीर को हेल्दी रखने के लिए पोषक तत्वों और विटामिंस बहुत जरूरी है। विटामिंस या पोषक तत्व की कमी से कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। कैल्शियम भी शरीर के लिए बहुत जरूरी है। इसकी कमी से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। एक उम्र के बाद हमारे बोन्स कमजोर होने लगते हैं। महिलाओं की लागभग 40 या उससे अधिक उम्र के बाद हड्डियां कमजोर होने लगती हैं। ऐसे में डाइट में पोषण से भरपूर फूड्स को शामिल करना जरूरी है। आज हम आपको कैल्शियम से भरपूर कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे जिसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं।
दूध
दूध में भरपूर मात्रा में कैल्शियम मौजूद होता है। यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। दूध के अलावा अन्य डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे योगर्ट, चीज आदि में भी कैल्शियम से भरपूर होते हैं। इन सबके सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं।
हरी सब्जियां
दूध के बाद हरी सब्जियां भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद हैं। इनमें कैल्शियम भी भरपूर मात्रा में होता है। हरी सब्जियों के सेवन से शरीर तंदरुस्त होता है। गाजर, पालक, चुकंदर, ब्रोकिली जैसी हरी सब्जियों के सेवन से शरीर स्वस्थ और तंदरुस्त रहता है।
सोयाबीन
सोयाबीन में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है। शाकाहारी लोगों के लिए यह कैल्शियम का बेस्ट स्रोत है। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं। रात में भोगोकर अगले दिन इसका सेवन कर सकते हैं। सोयाबीन के अन्य प्रोडक्ट्स जैसे सोया मिल्क, सोया चंक्स आदि भी सेहत के लिए फायदेमंद हैं।
ड्राइफ्रूट्स
ड्राइफ्रूट्स में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इनमें कैल्शियम भी पाया जाता है। रोजाना ड्राइफ्रूट्स के सेवन से हड्डियां तो मजबूत होती हैं साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद है।
अंजीर
अंजीर कैल्शियम का बेस्ट स्त्रोत है। इसमें कैल्शियम के अलावा अन्य कई पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। इसके सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं।
Published on:
16 Jul 2023 01:58 pm
बड़ी खबरें
View Allमहिला स्वास्थ्य
स्वास्थ्य
ट्रेंडिंग
लाइफस्टाइल
