राहत पैकेट में दाल, चावल, मसाले, चीनी, डिटर्जेंट बार और खाना पकाने के तेल जैसी 18 आवश्यक वस्तुएं शामिल थीं। इसके अलावा मास्क, ग्लव्स, सैनिटाइजर के साथ-साथ सैनिटरी नैपकिन समेत अन्य जरूरी सामान भी दिया है। वर्तमान में, आधार चैरिटेबल ट्रस्ट स्वास्थ्य और शिक्षा के साथ वंचित बच्चों की मदद कर रहा है और महाराष्ट्र और तेलंगाना राज्यों में पांच हजार से अधिक लोगों के जीवन को प्रभावित करने का दावा करता है।