इंडोनेशिया के जावा और मदुरा आइलैंड्स के बीच समुद्र के नीचे वैज्ञानिकों ने एक खोज की है। वैज्ञानिकों को 1.40 लाख साल पुराना शहर मिला है। इतना ही नहीं, वैज्ञानिकों को दबे हुए होमो इरेक्टस (प्राचीन मानव) की खोपड़ी के टुकड़े भी मिले हैं। वैज्ञानिकों को सिर्फ इंसानी खोपड़ी के टुकड़े ही नहीं, बल्कि कोमोडो ड्रैगन, भैंस, हिरण और हाथी सहित जानवरों की 36 तरह की प्रजातियों के 6,000 जानवरों के जीवाश्म भी मिले हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यह जगह सुंदालैंड नाम की प्राचीन भूमि हो सकती है, जो खो गई थी।