8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वियतनाम के कैफे और बार में आगजनी, 11 की मौत

Vietnam: कैफे में हुई इस आगजनी को लेकर वियतनाम के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय ने कहा है कि एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस शख्स ने कैफे में आग लगाने की बात स्वीकार की है।

2 min read
Google source verification
11 killed in fire at cafe and bar in Vietnam

11 killed in fire at cafe and bar in Vietnam

Vietnam: वियतानम के हनोई में एक कैफे और कराओके बार में आगजनी के चलते 11 लोगों की मौत हो गई है वहीं 2 लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचे बचावकर्मियों ने इमारत से 7 लोगों को जिंदा बाहर निकाला है, जिनमें से दो को अस्पताल ले जाया गया। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

वियतनाम के लाओ डोंग अखबार ने एक गवाह के हवाले से रिपोर्ट लिखी है कि कई लोगों को मदद के लिए चिल्लाते हुए देखा गया लेकिन लोग मदद के लिए नहीं पहुंच सके क्योंकि आग बहुत तेजी से फैल रही थी और सीढ़ी होने के बावजूद ऊपर चढ़ने की जगह नहीं थी क्योंकि आग वहां तक फैल चुकी थी। VN एक्सप्रेस समाचार साइट की प्रकाशित सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति को बाल्टी पकड़े हुए, बुधवार को रात 11 बजे (स्थानीय समय) आग लगने से कुछ सेकंड पहले कैफ़े की ओर जाते हुए देखा गया।

आगजनी की कई घटनाएं आ चुकी है सामने

बता दें कि वियतनाम के घनी आबादी वाले शहरी केंद्रों में आग लगने की घटनाएँ आम हैं। वियतनाम के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय के मुताबिक 2017-2022 के बीच वियतनाम में लगभग 17,000 घरों में 433 लोग मारे गए, जिनमें से ज्यादातर शहरी क्षेत्रों में थे। सितंबर 2023 में, हनोई के एक अपार्टमेंट ब्लॉक में आग लगने की घटना में चार बच्चों सहित 56 लोग मारे गए और दर्जनों घायल हो गए।

इससे भी पहले अक्टूबर में, दक्षिणी बिन्ह डुओंग प्रांत की एक अदालत ने कराओके कॉम्प्लेक्स में आग लगने से संबंधित सुरक्षा चूक के लिए 4 पुलिस अधिकारियों सहित 6 लोगों को जेल भेज दिया था, जिसमें 2022 में 32 लोगों की जान चली गई थी।

ये भी पढ़ें- भारत की किन जगहों पर है पाकिस्तान और चीन का कब्जा

ये भी पढ़ें- पूरे पाकिस्तान पर भारी एक ‘बिहारी’, विधायक ने उधेड़ डाली बखिया, कहा- जितना मुल्क के पास उतना तो…