23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खाना मांग रहे थे लोग मिली मौत, गाजा में इजरायली सेना ने फिर बरसाई गोलियां, हमलें में 116 लोगों की गई जान

गाजा में इजरायली सेना की कार्रवाई जारी है। शनिवार को इजरायली हमले में कम से कम 116 लोगों की मौत हुई। रेड क्रॉस के मुताबिक गाजा में मानवीय संकट गहराय गया है। वहां लोग अब भूख से मर रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Pushpankar Piyush

•

Updated: 20 Jul 2025, 6:46 AM IST

Gaza food aid shooting

इजरायल की सेना गाजा में खाने का इंतजार कर रहे फिलिस्तीनियों को गोलियों से भून डाला। (फोटो: वाशिंगटन पोस्ट)

Israel-Hamas War: गाजा (Gaza) में एक बार फिर खाना मांग रहे लोगों पर इजरायली सेना (Israel Defense Force) ने गोलियां बरसाई हैं। स्थानीय अधिकारियों और अस्पताल के कर्मियों ने बताया कि लोग खाना मांग रहे थे, तभी इजरायली डिफेंस फोर्सेज ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस गोलीबारी में 50 लोगों की मौत हुई। जानकारी के अनुसार, शनिवार को कुल 116 लोग मारे गए हैं। मरने वालों में महज 35 दिन का बच्चा भी शामिल है। जिसकी मौत कुपोषण के चलते हो गई।

लोग भूख से मर रहे हैं

गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय ने चेतावनी दी है कि अस्पतालों के अपातकाली वार्ड में अभूतपूर्व संख्या में लोग भूख से मर रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि गाजा में 17 हजार बच्चे गंभीर कुपोषण से पीड़ित हैं। मंत्रायल ने कहा कि अमेरिका समर्थित गाजा ह्यूमैनिटेरियन फाउंडेशन द्वारा संचालित सहायता केंद्रों पर खाना लेते समय इजरायली सैनिकों ने गोलियां बरसाई।

GHF के पास 900 मौतें

गाजा के नागरिक सुरक्षा एजेंसी के प्रवक्ता महमूद बस्सल ने कहा कि ये मौतें खान यूनिस के दक्षिण-पश्चिम में एक केंद्र और राफा के उत्तर पश्चिम में एक अन्य केंद्र के पास हुईं। दोनों ही दक्षिणी गाजा में स्थित हैं। उन्होंने इन मौतों को इजरायली नरसंहार बताया। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि मई से लेकर अब तक जीएचएफ केंद्रों के पास लगभग 900 निर्दोष फिलिस्तीनी नागरिक मारे गए हैं।

कोई भी मारा जा सकता है

घटनास्थल पर मौजूद मोहम्मद अल खालिदी ने मीडिया को बताया कि GHF के पास जान से मारने के इरादे से गोलियां चलाई गई थीं। उन्होंने कहा कि हमने एक तरफ से जीपें और दूसरी तरफ से टैंक आते देखे। उन्होंने हम पर गोलीबारी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि GHF मौत का जाल है। एक युवक ने कहा कि कोई भी मारा जा सकता है। मेरा भाई निर्दोष था। वह खाना लेने गया था। वह जीना चाहता था। हम भी बाकी लोगों की तरह जीना चाहते हैं। वैश्विक आलोचना झेलने पर इजरायली सेना ने कहा कि हम घटना की समीक्षा कर रहे हैं।

गाजा में अकाल का गंभीर खतरा

इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ रेड क्रॉस एंड रेड क्रीसेंट सोसाइटीज के महासचिव जगन चापागैन ने कहा कि गाजा में अकाल का गंभीर खतरा है। उन्होंने कहा कि किसी को भी बुनियादी मानवीय सहायता पाने के लिए अपनी जान जोखिम में नहीं डालनी चाहिए। 23 लाख की आबादी के लिए अपनी दैनिक पोषण संबंधी जरूरतें पूरा करना असंभव हो गया है।

तंबू पर बरसाए बम

गाजा के अधिकारियों के मुताबिक इजरायल ने शनिवार को अपना हमला जारी रखा। दक्षिणी खान यूनिस के पास बानी सुहैला में चार शव बरामद किए गए। खान यूनिस में फिलिस्तीनियों के विस्थापित स्थल पर इजरायली सेना ने ड्रोन से हमला किया। मध्य गाजा के अज़-ज़वेदा शहर में एक आवासीय घर पर हमला किया। ज़ितून मोहल्ले पर दो इजरायली हवाई हमलों में तीन लोग मारे गए। ताल अल-हवा मोहल्ले पर इजरायली हवाई हमले में पांच लोग मारे गए।