
Floods in Nepal
दुनियाभर में मौसम की मार देखने को मिल रही है। कहीं न कहीं मौसम की वजह से आपदाएं देखने को मिल रही हैं। नेपाल (Nepal) में भी ऐसा ही देखने को मिल रहा है। नेपाल में मानसून की वजह से अलग-अलग जगहों पर मूसलाधार बारिश ने लोगों के हाल बेहाल कर रखे हैं। इस वजह से पिछले कुछ हफ्तों में कई लोगों ने अपनी जान गंवा दी। रविवार को पुलिस ने जानकारी दी कि नेपाल में शुक्रवार से अब तक बाढ़ और लैंडस्लाइड की वजह से 15 लोगों की मौत हो गई है।
17 लोग घायल
नेपाल में बाढ़ और लैंडस्लाइड की वजह से शुक्रवार से अब तक 17 लोग घायल हो गए हैं। घायलों में से कुछ लोगों को ज़्यादा चोट आई है और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
125 परिवार विस्थापित
नेपाल में बाढ़ और लैंडस्लाइड की वजह से शुक्रवार से अब तक 125 परिवार विस्थापित हो गए हैं। साथ ही सैकड़ों मवेशी मारे गए हैं। इतना ही नहीं, देश भर में कुछ राजमार्ग भी इस वजह से अवरुद्ध हो गए हैं।
2 लोग लापता
नेपाल में शुक्रवार से अब तक बाढ़ और लैंडस्लाइड की वजह से 2 लोग लापता हो गए हैं। लापता लोगों को ढूंढने की कोशिश की जा रही है।
यह भी पढ़ें- अफगानिस्तान में भीषण रोड एक्सीडेंट, 8 लोगों की मौत
Published on:
08 Jul 2024 05:22 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
