6 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पेरू में नहीं सुधर रहे हालात, दंगों में अब तक 26 लोगों की मौत

Peru Riots: पेरू में पेड्रो कैस्टिलो को राष्ट्रपति पद से हटाने और नई सरकार के बनने के बाद से ही देश की व्यवस्था बिगड़ गई। वर्तमान स्थिति पर गौर किया जाए तो अभी पेरू के हालात सुधर नहीं रहे हैं।

2 min read
Google source verification
peru_riots_.jpg

Peru Riots

पेरू (Peru) में राजनीतिक अव्यवस्था की वजह से देश के पूर्व राष्ट्रपति पेड्रो कैस्टिलो (Pedro Castillo) को राष्ट्रपति पद से हटा दिया गया था। पेड्रो कैस्टिलो की जगह पेरू की तत्कालीन उपराष्ट्रपति डीना बोलुआर्टे (Dina Boluarte) को पेड्रो कैस्टिलो को हटाने के तुरंत बाद ही देश का राष्ट्रपति बनाया गया था। डीना बोलुआर्टे पेरू की पहली महिला राष्ट्रपति है। पर इसके परिणाम स्वरूप पेरू में इसके बाद से ही स्थिति बिगड़ गई। और पेरू में अभी भी हालात सुधर नहीं रहे हैं।


दंगे और विरोध प्रदर्शन नहीं ले रहे रुकने का नाम

पेड्रो कैस्टिलो के समर्थन में और नई सरकार के विरोध में शुरू हुए दंगे और विरोध प्रदर्शन रुकने का नाम नहीं ले रहे। इसकी बजाय ये पहले से ज़्यादा बढ़ गए हैं। पहले दंगे और विरोध प्रदर्शन देश की राजधानी लीमा (Lima) में ही होने शुरू हुए थे, पर अब ये सिर्फ लीमा तक ही सीमित नहीं हैं और देश के कई शहरों तक पहुँच चुके हैं।

यह भी पढ़ें- Snoop Dogg ने पूछा - क्या मुझे Twitter रन करना चाहिए? यूज़र्स की रही यह प्रतिक्रिया..

अब तक 26 लोगों की मौत

पेरू में चल रहे दंगों में अब तक 26 प्रदर्शनकारियों की मौत हो चुकी है। यह संख्या आगे जाकर बढ़ भी सकती है। इसकी वजह प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच लगातार चल रही हिंसा है।


अब तक 650 से ज़्यादा लोग घायल

पेरू में चल रहे दंगों की वजह से अब तक 650 से ज़्यादा लोग घायल हो चुके हैं।

हो रहा है भारी नुकसान

पेरू में चल रहे दंगों की वजह से भारी नुकसान भी हो रहा है। कुछ दिन पहले ही पेड्रो कैस्टिलो को 18 महीने की जेल की सज़ा सुनाई गई थी। साथ ही देश में स्टेट ऑफ इमरजेंसी भी घोषित कर दी गई थी। इसके बावजूद देश के कई शहरों में दंगों का दौर जारी है। इसका खामियाजा प्रॉपर्टी को भी भुगतना पड़ रहा है। इन दंगों की वजह से जान और माल दोनों का ही नुकसान हो रहा है।


यह भी पढ़ें- लॉटरी से चमकी इस आदमी की किस्मत, ज़िंदगीभर मिलेंगे हर साल 1.24 करोड़ रुपये