1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Israel-Hamas War: अमरीका में 200 और फिलिस्तीनी समर्थक गिरफ्तार, उधर इजरायली हमले में 10 बच्चों समेत 27 की मौत

Israel-Hamas War: गाज़ा में बीती रात हुई इजरायली एयरस्ट्राइक में 27 और लोगों की मौत हो गई है दिल दहलाने वाली बात ये है कि इन 27 बच्चों में 10 मासूम बच्चे भी शामिल हैं।

2 min read
Google source verification
Israel-Hamas war

protesting in support of Palestine in America

Israel-Hamas War: गाज़ा में इजरायल के हमलों के खिलाफ अमरीका के कॉलेज कैंपस में जोरदार प्रदर्शन जारी है। अमेरिका में अपने खिलाफ होते इस विरोध को देखकर भी इजरायल काफी तमतमाया हुआ है। ऐसे में इजरायल ने गाज़ा में अपने हमले और भी तेज़ कर दिए हैं। गाज़ा (Gaza) में बीती रात हुई इजरायली एयरस्ट्राइक में 27 और लोगों की मौत हो गई है दिल दहलाने वाली बात ये है कि इन 27 बच्चों में 10 मासूम बच्चे भी शामिल हैं। इधर हमास (Israel Attack on Gaza) के अधिकारी खलील अल-हया का कहना है कि संगठन एक नए इजरायली संघर्ष विराम प्रस्ताव की समीक्षा कर रहा है क्योंकि इजरायल के विदेश मंत्री ने कहा है कि अगर युद्ध बंधकों की अदला-बदली का समझौता हो जाता है तो राफा पर इजरायल (Israel) के हमलों को रोक दिया जाएगा।

यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन कर रहे 200 लोग गिरफ्तार

गाज़ा में फिलिस्तीनियों पर हो रहे हमलों के विरोध में अमरीका के कॉलेज कैंपस में विरोध भड़का हुआ है। बीते 2 हफ्तों से अमरीका के बड़े नामी-गिरामी यूनिवर्सिटी-कॉलेजों में फिलिस्तीनियों के समर्थन में जमकर विरोध हो रहा है। बीते दिन पुलिस ने करीब 200 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया।

व्हाइट हाउस में लहरा दिया फिलिस्तीनी झंडा

इजरायल और यहूदियों के खिलाफ अमेरिका में विरोध अपने चरम पर पहुंच रहा है। बीते शनिवार तो व्हाइट हाउस में रिपोर्टर्स के डिनर के दौरान फिलिस्तीनी झंडा लहराने से विवाद हो गया था। जाहिर है इस डिनर पार्टी तक भी फिलिस्तीनियों का समर्थन का मामला पहुंच गया।

34 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनियों की मौत

बता दें कि 7 अक्टूबर से गाजा पर इजरायली हमलों में कम से कम 34,388 फिलिस्तीनी मारे गए हैं और 77,437 घायल हुए हैं। हमास के 7 अक्टूबर के हमलों में इजरायल में मरने वालों की संख्या 1,139 है, जबकि दर्जनों लोग अभी भी गाजा में बंदी हैं।

ये भी पढ़ें- युद्ध खत्म करने को हमास ने इजरायल के सामने रखी ये बड़ी शर्त

Story Loader