25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बांग्लादेश में भारी बारिश और बाढ़ से मरने वालों की संख्या पहुंची 31

Bangladesh Heavy Rains & Floods: बांग्लादेश में भारी बारिश और बाढ़ से मरने वाले लोगों के आंकड़े के बढ़ने का सिलसिला अभी थमा नहीं है।
2 min read
Google source verification
Floods in Bangladesh

Floods in Bangladesh

बांग्लादेश (Bangladesh) में भारी बारिश और बाढ़ ने लोगों के हाल बेहाल कर दिए हैं। मौसम की मार से बांग्लादेश के करीब 12 जिलों में मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ आ गई है जिससे लोगों का बुरा हाल है। बांग्लादेश में बाढ़ (Bangladesh Floods) की वजह से प्रभावित लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इतना ही नहीं, इस वजह से जान-माल का नुकसान तो हो ही रहा है, देश की अर्थव्यवस्था के लिए भी यह आपदा एक बड़ा झटका है।

अब तक 31 लोगों की मौत

बांग्लादेश में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से अब तक 31 लोगों की मौत हो गई है। बांग्लादेश में मौसम की वजह से आई इस आपदा के कारण अभी मरने वालों की संख्या में और इजाफा होने की आशंका जताई जा रही है।

करीब 60 लाख लोग प्रभावित

बांग्लादेश में आई इस बाढ़ की वजह से देश के करीब 60 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। प्रभावित जिलों में बाढ़ की वजह से नदियों का स्तर भी बढ़ गया है, जो चिंता का विषय है। ऐसे में सड़कों पर पानी भर रहा है और यह पानी लोगों के घरों में भी घुस गया है। पानी की वजह से कई लोगों के घरों का सामान भी खराब हो गया है।

8 लाख से ज़्यादा लोग बेघर

बांग्लादेश में बाढ़ की वजह से लोग बेघर भी हो गए हैं। इस आपदा के कारण बांग्लादेश में अब तक 8 लाख से ज़्यादा लोगों ने अपना घर खो दिया है। जान बचाने के लिए इनमें से कई लोगों ने शेल्टर्स में शरण ली है।

राहत कार्य जारी

बांग्लादेश में आई इस आपदा के देश की बीच आर्मी, नेवी, कोस्ट गार्ड्स, बॉर्डर गार्ड्स, फायर सर्विस, पुलिस और कई एनजीओ बचाव कार्य में जुट गए हैं। बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद की जा रही है। ज़रूरतमंद लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है, जहाँ उनके लिए खाने और पानी समेत दूसरी ज़रूरत की चीज़ों का इंतज़ाम किया जा रहा है। बाढ़ में फंसे लोगों को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। सरकार ज़रूरतमंद लोगों को आर्थिक सहायता भी दे रही है।

यह भी पढ़ें- ईरान में गैस लीक से एक व्यक्ति की मौत, 10 की बिगड़ी हालत