
Ukrainian soldiers remembering fallen ones
रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच 24 फरवरी 2022 से चल रहे युद्ध को 2 साल पूरे हो गए हैं। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) यूक्रेन पर कब्ज़ा करना चाहते थे और इसी वजह से उनके आदेश पर रूस की सेना ने यूक्रेन को घेरते हुए हमला कर दिया था। हालांकि 2 साल में भी रूस को यूक्रेन पर कब्ज़ा करने में कामयाबी नहीं मिली है। पर रूस ने यूक्रेन में काफी तबाही मचाई है, जिससे जान-माल का नुकसान भी हुआ है। इस युद्ध में न सिर्फ यूक्रेन के नागरिक, बल्कि सैनिकों ने भी जान गंवाई हैं। रूस के हमलों में और रूस की सेना को जवाब देने और उन्हें अपने देश के कई इलाकों से खदेड़ने में भी कई यूक्रेनी सैनिकों ने अपनी जान गंवाई है। हाल ही में इस बारे में यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेन्स्की (Volodymyr Zelenskyy) ने एक बड़ी जानकारी दी है।
क्या कहा ज़ेलेन्स्की ने?
यूक्रेन के राष्ट्रपति ने रविवार को बात करते हुए रूस के खिलाफ युद्ध में अब तक कितने यूक्रेनी सैनिकों ने अपनी जान गंवाई हैं, इस बारे में बताया।
अब तक कितने सैनिक मारे गए?
ज़ेलेन्स्की ने जानकारी देते हुए बताया कि रूस के खिलाफ युद्ध में अब तक यूक्रेन के करीब 31 हज़ार सैनिक मारे जा चुके हैं।
वास्तविक आंकड़ा हो सकता है काफी ज़्यादा
हालांकि ज़ेलेन्स्की कह रहे हैं कि इस युद्ध में उनके 31 हज़ार सैनिक मारे गए हैं, पर कई लोग इसे सच नहीं मान रहे। मरने वाले यूक्रेनी सैनिकों का वास्तविक आंकड़ा इससे काफी ज़्यादा हो सकता है।
यूके और फ्रांस ने किया मदद का ऐलान
रूस के खिलाफ युद्ध में अब तक अमेरिका (United States Of America) यूक्रेन के सबसे बड़ा मददगार रहा है। लेकिन यूक्रेन की मदद के लिए बजट को संसद में विरोधी पक्ष से मंज़ूरी नहीं मिल रही है। पर हाल ही में फ्रांस की तरफ से यह साफ कर दिया गया है कि उनकी तरफ से यूक्रेन की मदद कमज़ोर नहीं पड़ेगी। वहीं यूके की तरफ से भी इस बात का ऐलान किया गया है कि यूक्रेन को उनकी तरफ से 2,574 करोड़ का डिफेंस पैकेज उपलब्ध कराया जाएगा। दोनों की तरफ से पहले भी यूक्रेन की मदद की गई है।
यह भी पढ़ें- इज़रायल-हमास युद्ध के विरोध में अमेरिकी सैनिक ने खुद को लगाई आग
Published on:
26 Feb 2024 10:24 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
