10 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

समुद्र में पहली बार मिला 35 लाख साल पुराना मेगालोडन शार्क का दांत

BIg Discovery: समुद्र से हाल ही में एक ऐसी चीज़ की खोज हुई है जो 35 साल पुरानी है। क्या है वो चीज़? आइए जानते हैं।

2 min read
Google source verification
megalodon_tooth.jpg

Megalodon tooth

दुनियाभर में अक्सर ही वैज्ञानिक, खगोलविद और रिसर्चर्स पुरानी चीज़ों की खोज करते रहते हैं। कई चीज़ें हज़ारों साल पुरानी होती हैं तो कई चीज़ें लाखों साल पुरानी भी होती हैं। हाल ही में इसी तरह की एक चीज़ की खोज हुई है। वैज्ञानिकों ने धरती से विलुप्त मेगालोडन शार्क के प्राकृतिक आवास में संरक्षित इसके दांत की खोज की है। अमेरिका के व्योमिंग विश्वविद्यालय के जीवाश्म वैज्ञानिकों ने यह खोज की है। उन्हें हवाई के पास उत्तरी प्रशांत क्षेत्र में लगभग 10,000 फीट नीचे एक समुद्री पर्वत पर 35 लाख साल पुराना यह दांत मिला है जो मेगालोडन शार्क का है।


पहली बार खोजा गया यह दांत

समुद्र में मिला 35 लाख साल पुराना मेगालोडन शार्क का दांत करीब 3 इंच लंबा है और यह दांत समुद्री गहराई में पाया जाने वाला पहला दांत है। ऐसे अधिकांश जीवाश्म समुद्र तल की तलछट से बरामद होते हैं।

पहले कभी देखने को नहीं मिला ऐसा बढ़िया पुराना दांत

वैज्ञानिकों को मिला यह दांत केवल आंशिक रूप से जीवाश्मीकृत था जिस पर खनिज की हल्की परत थी। वैज्ञानिकों को ऐसा बढ़िया पुराना दांत पहले कभी देखने को नहीं मिला है। इस दांत में अंदर की इनेमल लेयर और स्पंजी पल्प अभी भी बरकरार था।

अचानक हुई खोज

मेगालोडन शार्क के इस दांत की खोज अचानक हुई। जब वैज्ञानिकों ने गहरे समुद्र के भूविज्ञान और जीव विज्ञान को समझने के लिए रोबोट (रिमोटली ऑपरेटेड व्हीकल-आरओवी) से क्षेत्र का सर्वे किया और जैसे ही आरओवीसमुद्री पर्वत के पार आया, यह दांत चट्टानों के बीच बिना किसी रुकावट के पड़ा हुआ था। ऐसे में इसे निकालना भी आसान रहा।

लाखों साल पहले समुद्र में मेगालोडन शार्क का था राज

लाखों साल पहले समुद्र में मेगालोडन शार्क का राज होता था। यह शार्क 16-18 मीटर बड़ी होती थी। साथ ही यह 20-40 साल तक ज़िंदा रहती थी।


यह भी पढ़ें- पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान को साइफर मामले में मिली बड़ी राहत, चुनाव से पहले जगी रिहाई की उम्मीद