
उत्तरी मेक्सिको में शुक्रवार तड़के तीन बंदूकधारियों ने एक पार्टी में धावा बोल दिया। पार्टी में आए लोगों पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं। इस घटना में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और दो दर्जन से ज्यादा अन्य घायल हो गए। यह हमला सीमावर्ती राज्य सोनोरा के स्यूदाद ओब्रेगॉन शहर में हुआ। मृतकों में से दो की उम्र 18 साल से कम थी और घायलों में से पांच बच्चे थे। इस घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को एम्बुलेंस के जरिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
हमलावरों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट
सोनोरा राज्य अभियोजक के कार्यालय ने कहा कि प्रारंभिक जांच से संकेत मिले है कि यह एक आपराधिक समूह के नेता ने यह हमला किया है। आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, हत्या और आपराधिक घटना को अंजाम देने के लिए गिरफ्तारी वारंट किया गया था।
घायलों में चार की हालत गंभीर
समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट के अनुसार, अस्पताल में भर्ती लोगों में से चार की हालत गंभीर बताई गई है, जबकि 13 अन्य का इलाज किया गया और उन्हें छुट्टी दे दी गई। बताया जा रहा है कि जब हमला हुआ उस दौरान जन्मदिन की पार्टी कर रहे थे। तभी अचानक बंदूकधारियों ने हमला कर किया।
यह भी पढ़ें- राम मंदिर के नीचे 12 मीटर गहराई तक भरा पत्थरों का चूरा: 6.4 का भूकंप भी होगा बेअसर, हजारों साल तक गूंजेगी श्रीराम की गौरव गाथा
क्रिसमस पार्टी में गोलीबारी में 11 लोग मौत
आपको बता दें कि इससे पहले 17 दिसंबर को कुछ बंदूकधारियों ने मध्य राज्य गुआनाजुआतो में युवा मैक्सिकनों की एक क्रिसमस पार्टी में गोलीबारी की थी। इस घटना में 11 लोग मारे गए थे।
यह भी पढ़ें- किस रंग की होगी रामलला की मूर्ति, श्वेत होंगे या श्याम, क्या होंगी विशेषताएं?
Published on:
30 Dec 2023 09:22 am

बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
