
Catacombs of Paris
फ़्रांस की राजधानी पेरिस अपनी सुंदरता के लिए जाना जाता है। दुनियाभर से लोग पेरिस के सुंदर नज़ारे देखने आते हैं। पर इसी पेरिस में एक ऐसी डरावनी जगह भी है जो देखने में बिल्कुल भी सुंदर नहीं है। इसे देखकर इंसान के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। इस जगह का नाम कैटाकॉम्ब्स ऑफ पेरिस (Catacombs Of Paris) है। यह एक ऐसी डरावनी सुरंग/तहखाना है जहाँ 60 लाख लोगों के कंकाल दफन हैं। जी हाँ, आपने बिल्कुल सही पढ़ा।
कब खुदवाई गई थी कैटाकॉम्ब्स ऑफ पेरिस?
कैटाकॉम्ब्स ऑफ पेरिस 13 वीं शताब्दी में खुदवाई गई थी। हालांकि इसका निर्माण पेरिस शहर के निर्माण के लिए लगने वाला चूना और पत्थर रखने के लिए किया गया था।
सुरंग बनी कब्रों का तहखाना
17 वीं शताब्दी में फ्रांस में अकाल, भुखमरी, प्लेग जैसी समस्याएं आई। इससे भारी संख्या में लोग मरने लगे। बीमारी इतनी ज़्यादा बढ़ गई कि पेरिस के सभी कब्रिस्तान भर गए और लोगों को दफनाने के लिए जगह नहीं बची। लाशों के ढेर लगने लगे। 1780 में अखिरकार फ्रांस की सरकार को लाशों को दफनाने के लिए इस सुरंग का इस्तेमाल करना पड़ा और उसके बाद से यह सुरंग कब्रों का तहखाना बन गई।
लाशों को दफनाने में लगे 2 साल लगे
उस समय करीब 300 किलोमीटर लंबे कैटाकॉम्ब्स ऑफ पेरिस में कब्रिस्तान से निकालकर लाशों को दफनाया गया। इस काम को करने में लगभग 2 साल लगे।
60 लाख लोगों के कंकाल
कैटाकॉम्ब्स ऑफ पेरिस में बाद में फ्रांस की क्रांति में मरने वाले लोगों को भी इसी तहखाने में दफनाया गया। आज इस जगह पर करीब 60 लाख लाशों के कंकाल हैं।
कैटाकॉम्ब्स ऑफ पेरिस बना टूरिस्ट स्पॉट
फ्रांस की सरकार ने कुछ समय बाद इस सुरंग को कैटाकॉम्ब्स ऑफ पेरिस नाम दे दिया और इसे एक म्यूज़ियम में बदल दिया। कंकालों से सजी यह सुरंग काफी डरावनी है पर फिर भी इसे देखने के लिए कई टूरिस्ट आते हैं।
Updated on:
12 Jul 2024 05:50 pm
Published on:
29 Jun 2024 04:22 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
