14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Women Space Travelers : पहली बार सिर्फ महिलाओं की टीम करेगी अंतरिक्ष की सैर, Blue Origin के ‘एनएस-31 मिशन’ के लिए छह हस्तियों का चयन

Space Tourism: यह पहली बार हो रहा है कि सिर्फ महिलाओं की टीम अंतरिक्ष की सैर पर जा रही हैं। इस मिशन की कमान जेफ बेजोस की मंगेतर लॉरेन सांचेज कमान संभालेंगी। इस टीम में अमेरिकी गायिका कैटी पेरी भी शामिल होंगी।

2 min read
Google source verification
Space tourism

Six women will Travel to space first time

Space travelers in Space: अब तक अलग-अलग मिशन में विभिन्न देशों की 60 से ज्यादा महिलाएं अंतरिक्ष की सैर कर चुकी हैं। इनके साथ पुरुष अंतरिक्ष यात्री थे या इनका मिशन एकल था। पहली बार सिर्फ महिलाओं की टीम को अंतरिक्ष में भेजने की तैयारी चल रही है। अमरीकी अरबपति जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन के ‘एनएस-31 मिशन’ (Blue Origin NS-31 Mission) के लिए जिन छह महिलाओं को चुना गया है, उनमें अमरीकी गायिका कैटी पेरी (Kety Parey) शामिल हैं। वह यूनिसेफ (Unicef) की सद्भावना राजदूत भी हैं। स्पेस डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक फिलहाल ‘एनएस-31 मिशन’ की तारीख का ऐलान नहीं हुआ है, लेकिन इसे मार्च से जून के बीच लॉन्च किया जा सकता है।

वेलेनटीना तेरेश्कोवा अंतरिक्ष में जाने वाली पहली महिला थीं

इस मिशन का नेतृत्व जेफ बेजोस (Jeff Bezos) की मंगेतर और पूर्व न्यूज रिपोर्टर लॉरेन सांचेज (Lauren Sanchez) करेंगी। करीब 62 साल बाद यह पहला मौका होगा, जब किसी अंतरिक्ष मिशन की अगुवाई कोई महिला करेगी। इससे पहले 1963 में तत्कालीन सोवियत संघ के एकल मिशन ‘वोस्तोक’ की अगुवाई 26 साल की वेलेनटीना तेरेश्कोवा (Valentina Tereshkova) ने की थी। वह अंतरिक्ष में जाने वाली पहली महिला भी थीं।

नासा की पूर्व रॉकेट वैज्ञानिक आइशा भी शामिल

‘एनएस-31 मिशन’ की अन्य महिला हस्तियों में सीबीएस की एंकर गेल किंग, नागरिक अधिकार कार्यकर्ता अमांडा गुयेन, फिल्म निर्माता केरियन फ्लिन और नासा की पूर्व रॉकेट वैज्ञानिक आइशा बोवे शामिल हैं। मिशन को लेकर हॉलीवुड की ‘ई.टी.’ और ‘फायरवर्क’ जैसी फिल्मों की गायिका कैटी पेरी ने कहा, उम्मीद है कि यह यात्रा दूसरी महिलाओं को अंतरिक्ष तक पहुंचने के लिए प्रेरित करेगी।

अंतरिक्ष में कैसे कपड़े पहनें, इस बारे में एक वायरल वीडियो में बताया जा रहा है।

महिलाओं की भागीदारी को मिलेगा बढ़ावा

लॉरेन सांचेज का कहना है कि मिशन अंतरिक्ष क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देगा। ब्लू ओरिजन का न्यू शेपर्ड रॉकेट महिला यात्रियों को अंतरिक्ष की सीमा तक ले जाएगा। वहां वे कुछ मिनट भारहीनता का अनुभव करेंगी और पृथ्वी का नजारा देखेंगी। यह ब्लू ओरिजन की 11वीं मानव उड़ान होगी। इससे पहले विलियम शैटनर और माइकल स्ट्रैहान जैसे सेलिब्रिटी अंतरिक्ष यात्रा कर चुके हैं।