1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फ्रांस के स्कूलों में अबाया बैन का असर, 67 मुस्लिम लड़कियों को वापस भेजा घर

Action On Abaya Wearing School Girls In France: फ्रांस में हाल ही में अबाया पहनने वाली स्कूली मुस्लिम लड़कियों के खिलाफ एक्शन लिया गया।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Tanay Mishra

Sep 06, 2023

abaya_wearing_muslim_girls_in_france_1.jpg

Abaya wearing muslim school girls sent back home in France

फ्रांस (France) में हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिससे कई लोगों को हैरानी हुई। फ्रांस में गर्मियों की छुट्टियों के बाद 4 सितंबर से स्कूल खुल गए। जुलाई में शुरू हुई गर्मियों की छुट्टियों के खत्म होने और स्कूल खुलने पर सभी स्टूडेंट्स स्कूल पहुंचे। पर एक स्कूल में कुछ ऐसा हुआ जिससे कई लोगों को हैरानी हो रही है। फ्रांस के एक स्कूल में 67 मुस्लिम लड़कियों को स्कूल में क्लास में बैठने से मना करते हुए घर भेज दिया गया।


क्यों भेजा गया स्कूली लड़कियों को घर वापस?

जिन लड़कियों को स्कूल से घर वापस भेजा, वो सभी मुस्लिम लड़कियाँ थी और स्कूल में अबाया पहनकर आई थी। जानकारी के अनुसार करीब 300 लड़कियाँ स्कूल में अबाया पहनकर आई थी। ऐसे में स्कूल प्रशासन ने अबाया पहनकर आई सभी लड़कियों को स्कूल में घुसने से मना कर दिया। स्कूल प्रशासन ने सभी लड़कियों को अबाया बदलने के लिए कहा। ज़्यादातर लड़कियाँ तो ऐसा करने के लिए मान गई, पर 67 लड़कियों ने इसके लिए मना कर दिया। इस वजह से उनको स्कूल में प्रवेश न देते हुए घर वापस भेज दिया गया।


फ्रांस में स्कूलों में अबाया पहनने पर है बैन

फ्रांस की सरकार ने पिछले महीने ही देश के स्कूलों में अबाया पहनने पर बैन लगाया था। ऐसे में स्कूल के मुस्लिम लड़कियों को घर वापस भेजने के फैसले को देश के शिक्षा मंत्री गैब्रियल अटल (Gabriel Attal) ने सही बताते हुए आगे से स्कूल में अबाया न पहनकर आने की हिदायत दी। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन (Emmanuel Macron) ने भी इस फैसले का बचाव किया। हालांकि फ्रांस के साथ ही बाहर के भी कुछ कट्टरपंथियों ने इसे नागरिक स्वतंत्रता का अपमान बताया।

यह भी पढ़ें- अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भारत में होने वाले G20 शिखर सम्मेलन के लेंगे हिस्सा, कोरोना के नियमों को करेंगे फॉलो