30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीका में फिर शूटआउट: फिलाडेल्फिया में 8 लोगों को गोली मारी, 4 की मौत

अमरीका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना सामने आई है। फिलाडेल्फिया में हुई फायरिंग में चार लोगों की मौत हो गई और चार घायल हो गए। फिलहाल एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Giriraj Sharma

•

Updated: 4 Jul 2023, 8:55 AM IST

अमरीका में गोलीबारी,  4 लोगों की मौत

अमरीका में गोलीबारी, 4 लोगों की मौत

अमरीका में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। यहां आए दिन फायरिंग वारदातें हो रही हैं। अमरीका में अब इंडिपेंडेंस डे से एक दिन पहले फायरिंग की घटना सामने आई है। भीषण गोलीबारी की इस घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका अस्‍पताल में इलाज चल रहा है। वारदात के बाद पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस इस बात की जांच में जुटी हुई है कि आरोपी ने फायरिंग क्‍यों की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अंधाधुंध फायरिंग की यह वारदात पेंसिलवेनिया के फिलाडेल्फिया में हुई है।


अमरीका में इंडिपेंडेंस डे से पहले शूटआउट

उल्लेखनीय है कि 4 जुलाई को अमरीका में इंडिपेंडेंस डे के तौर पर मनाया जाता है। वहीं इससे एक दिन पहले गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया। फायरिंग की इस घटना में हमलावर ने 8 लोगों को गोली मार दी, जिसमें 4 की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक शूटर ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी और सड़क पर चलते हुए गोलियां चला रहा था।

आरोपी को हिरासत में लिया

मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार घायलों में दो बच्चे भी शामिल हैं। घटना के बाद पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया हैै। पुलिस ने फायरिंग करने वाले आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है।

हैंडगन, राइफल और कई मैगजीन जब्‍त

फायरिंग की यह घटना पेंसिलवेनिया काउंटी (प्रांत) के फिलाडेल्फिया में हुई। एक बंदूकधारी ने खुलेआम फायरिंग करनी शुरू कर दी। स्‍थानीय पुलिस के अनुसार हमलावर ने बुलेट प्रूफ जैकेट पहन रखा था। हिरासत में लिए गए हमलावर के पास से हैंडगन, राइफल और कई मैगजीन भी बरामद हुए हैं।

यह भी पढ़ें- अमरीका में गोलीबारी का एक और मामला, एक किशोर की मौत और 9 घायल