12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

वियतनाम में लैंडस्लाइड का कहर, 9 लोगों की मौत

Landslide In Vietnam: वियतनाम में लैंडस्लाइड ने कहर मचा दिया। इस वजह से 9 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।

less than 1 minute read
Google source verification
Vietnam landslide

Vietnam landslide

वियतनाम (Vietnam) में आज, शनिवार, 13 जुलाई को एक दर्दनाक हादसे का मामला सामने आया है। वियतनाम में आज सुबह लैंडस्लाइड हो गया। यह मामला देश के हा गियांग (Ha Giang) प्रांत के बाक मी (Bac Me) जिले का है, जहाँ सुबह अचानक से ही लैंडस्लाइड हो गया। दरअसल सुबह के समय बाक मी जिले में कुछ लोग एक मिनी बस में सवार होकर कई जा रहे थे। रास्ते में उन्हें लैंडस्लाइड मिला जिस वजह से उनकी बस फंस गई। ऐसे में बस में बैठे सभी 16 लोग मदद के लिए बाहर निकल आए। तभी अचानक से लैंडस्लाइड की वजह से उनके ऊपर काफी सारी मिटटी आ गिरी।

9 लोगों की मौत

मिटटी गिरने से सभी लोग इसके नीचे फंस गए। बचावकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर 13 लोगों को मलबे के नीचे से निकाल लिया। इनमें से 9 लोगों की मौत हो चुकी थी।

4 गंभीर रूप से घायल

मलबे के नीचे से निकाले गए 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। चारों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बचाव कार्य जारी

बचावकर्मियों ने अभी भी बचाव कार्य बंद नहीं किया है। 3 लोग अभी भी मलबे के नीचे दबे हुए हैं और इस बारे में खबर नहीं मिली है कि वो लोग ज़िंदा हैं या नहीं। ऐसे में बचावकर्मी उन 3 लोगों को जल्द से जल्द ढूंढ निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Earthquake: जापान में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर रही 5.3 तीव्रता