12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमेरिका में 9 साल के बच्चे ने गोली मारकर ली परिवार के सदस्य की जान, हुआ गिरफ्तार

9 Year Old Child Involved In Gun Violence In USA: अमेरिका में गन वॉयलेंस/गोलीबारी के आरोप में एक 9 साल के बच्चे का नाम आया है।

2 min read
Google source verification
tooele_city_police.jpg

Tooele city police

अमेरिका (United States of America) में गन वॉयलेंस (बंदूक की वजह से हिंसा) होना एक सामान्य बात है पर एक गंभीर समस्या। सामान्य बात इसलिए क्योंकि आए दिन ही अमेरिका में कहीं न कहीं गोलीबारी की घटनाएं घटित होती रहती हैं और इसे गंभीर भी इसी वजह से माना जाता है क्योंकि अमेरिका में इस तरह के कई मामले आए दिन आते हैं। गन वॉयलेंस की इस बीमारी से अमेरिका लंबे समय से जूझ रहा है। पब्लिक प्लेस हो या फिर प्राइवेट प्लेस, अमेरिका में गन वॉयलेंस के कहर से कोई भी जगह सुरक्षित नहीं है। इतना ही नहीं, कुछ मामले तो ऐसे भी होते हैं जिनमें बच्चों की भी भागीदारी होती है। अब अमेरिका में गन वॉयलेंस का ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यह मामला यूटा (Utah) राज्य के टूएल (Tooele) शहर का है।


9 साल के बच्चे ने परिवार के सदस्य की गोली मारकर ली जान, पुलिस ने किया गिरफ्तार

टूएल शहर की पुलिस ने मंगलवार को इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि शुक्रवार को शाम करीब 7 बजकर 30 मिनट से पहले यह हादसा हुआ और उन्हें इस बारे में कॉल आया। एक 32 वर्षीय शख्स के गोली लगी थी। उसके सिर से खून भी बह रहा था। ऐसे में सूए अस्पताल ले जाय गया पर उने बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने इस घटना के आरोप में एक 9 साल के बच्चे को गिरफ्तार कर लिया है।


जानकारी नहीं की शेयर

पुलिस ने बच्चे की कम उम्र को ध्यान में रखते हुए अभी उसका नाम, जेंडर जैसी जानकारियाँ शेयर नहीं की है। यह बात तो साफ है कि बच्चे का मरने वाले शख्स से कोई रिश्ता तो था, पर क्या था, यह भी सामने नहीं आया है। साथ ही इस बात का खुलासा भी अभी नहीं हुआ है कि बच्चे ने शख्स को किस वजह से गोली मारी।

आरोप नहीं हुए तय

बच्चे पर कम उम्र का होने के कारण कौनसे आरोप लगेंगे। इस बात का खुलासा नहीं हुआ है।

गन वॉयलेंस में नहीं हो रही कमी

गन वॉयलेंस अमेरिका में पिछले कुछ समय से नहीं, बल्कि लंबे समय से एक बड़ी समस्या रही है। अमेरिका में गन खरीदना उतना ही आसान है जितना भारत में सब्जी खरीदना। एक छोटा बच्चा भी अमेरिका में गन खरीद सकता है और वहाँ गन की खरीद पर कोई सख्त कानून नहीं है। ऐसे में अमेरिका में गन वॉयलेंस की वजह से हर साल बड़ी संख्या में लोगों की जान जाती हैं और इन मामलों में किसी तरह की कोई कमी देखने को नहीं मिल रही।

यह भी पढ़ें- शख्स ने जीती 2,800 करोड़ की लॉटरी, कंपनी ने कहा, 'गलती हो गई'