25 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साढ़े 3 करोड़ से भी ज्यादा में बिका 1000 साल पुराना कटोरा

नीले रंग का यह आकर्षक कटोरा चीनी मिट्टी के बर्तनों पर कलाकारी का उत्कृष्ट नमूना है।

2 min read
Google source verification

image

Ekktta Sinha

Oct 04, 2017

A 1000-year-old bowl from Chinas Song dynasty sold at auction

A 1000-year-old bowl from Chinas Song dynasty sold at auction

कला के पारखियों की जेब में अगर पैसा हो, तो वे एंटीक चीजों को खरीदने से पहले ज्यादा नहीं सोचते। सदियों पुरानी चीजों को ड्रॉइंग रूम में सजाने की होड़ में लोग अक्सर करोड़ों रुपए खर्च कर देते हैं। एंटीक शोपीस का इतना क्रेज है कि पुराने जमाने का कबाड़ भी बहुमूल्य हो जाता है। फिर यह तो चीनी मिट्टी से बना एक खूबसूरत कटोरा था। 1000 साल पुराना यह कटोरा नीलामी में ३.७७ करोड़ रुपए में बिका।
दरअसल यह कटोरा चीन के उत्तरी सोंग राजवंश के वक्त का है। इस राजवंश ने 960 ईस्वी से 1127 ईस्वी तक चीन पर राज किया। तब इस कटोरे का प्रयोग शाही दरबार में किया जाता था। इसका व्यास 13 सेंटीमीटर है। यह चमकीले नीले रंग में चमकता रहता है।

ब्रश धोने के काम आता था
आज जो कटोरा इतने ऊंचे दामों में बिका, वह कभी बड़े आम प्रयोग में लाया जाता था। चीनी राजवंश के लोग इसे ब्रश आदि धोने के लिए प्रयोग करते थे। उन्होंने कभी सोचा नहीं होगा कि 1000 साल बाद यह आम-सा कटोरा दुनिया के लिए इतना खास हो जाएगा। लगभग एक करोड़ से इसकी नीलामी की शुरुआत हुई और बोली लगते-लगते आखिर में यह करीब चार करोड़ रुपए में खरीदा गया।

तोड़ा मिंग राजवंश का रिकॉर्ड
इससे पहले चीनी मिट्टी का सबसे महंगा बर्तन 2014 में मिंग राजवंश का बिका था। वह एक वाइन कप था। चीनी मिट्टी का वह कप रंग-बिरंगी कलाकारी से सजा हुआ था। 3.6 करोड़ रुपए में उसकी नीलामी हॉन्ग-कॉन्ग में ही हुई थी। इसे एक शंघाई व्यापारी ने खरीदा था। लेकिन सोंग राजवंश के इस नीले कटोरे ने उसका रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। यह उससे लगभग एक करोड़ रुपए ज्यादा में बिका। इसने नीलाम हुए दुनिया के सभी चीनी मिट्टी बर्तनों के रिकॉड्र्स तोड़ दिए।

कई आविष्कारों के लिए जाना जाता है सोंग वंश
९६० ईस्वी से १२७९ ईसवी तक चीन में सोंग वंश का शासन रहा। इस राजवंश के दौरान चीन में काफी प्रशासनिक, सैन्य और वैज्ञानिक प्रगति हुई। यह पहली चीनी सरकार थी, जिसके समय में टिकाऊ नौसेना स्थापना की गई। इसी के समय दुनिया में पहली बार कागज के नोट छपे। चुंबक की मदद से दिशा बताने की शुरुआत भी इसी वंश ने की। सोंग राजवंश को दो भागों में बांटा जाता है। उत्तरी सोंग और दक्षिणी सोंग। 1127 ईसवी के बाद चीन का नियंत्रण उत्तरी सोंग से छिन कर जिन राजवंश के पास चला गया। इन्हें दक्षिणी सोंग कहा जाता था। माना जाता है कि जिन राजवंश से लडऩे के लिए चीन में ही बारूद का आविष्कार हुआ था। खुली अर्थव्यवस्था और कलाओं के विकास के लिए भी सोंग वंश जाना जाता है। इसके दौरान कन्फ्यूशियाई और बौद्ध दोनों धर्म विकसित हुए थे। युआन राजवंश के आगमन के बाद चीन में सोंग वंश का पतन हुआ।