13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौत की खबर से टूट न जाए मां! इसलिए परिवार ने बनवाया बेटे का AI क्लोन, हर दिन फोन पर करता है बात

बेटे के मौत की खबर किसी भी मां के लिए असहनीय होती है। कोई भी मां अपने बेटे की मौत की खबर सुनकर चैन से नहीं रह सकती है। ऐसी ही दुखद घटना से मां को दूर रखने के लिए चीन में एक परिवार ने AI का सहारा लिया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Vinay Shakya

Apr 13, 2026

AI Clone

सांकेतिक AI इमेज

मां के लिए उसके बेटे की मौत इतनी दुखद होती है कि इसे बयां नहीं किया जा सकता है। चीन में एक ऐसे ही मामले में तकनीकि के सहारे एक मां को बेटे की मौत के दुख से दूर रखने का प्रयास किया जा रहा है। पिछले साल एक व्यक्ति की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इस खबर को दिल की मरीज 80 वर्षीय मां से छुपाया गया, क्योंकि वह यह दुख सहन नहीं कर पाती। इसके लिए परिवार ने एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टीम की मदद से मृतक का हूबहू वर्चुअल रूप तैयार किया।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से तैयार किया गया व्यक्ति का क्लोन बिल्कुल हूबहू है। यह क्लोन इतना वास्तविक है कि अभी तक मां अपने बेटे की मौत से अंजान है। असली खबर से अंजाम मां अभी तक AI क्लोन को अपना बेटा मान रही है। यह AI क्लोन बनाने के लिए परिवार ने एक्सपर्ट्स को मृतक की बहुत सी फोटो, वीडियो और आवाज की रिकोर्डिंग दी थी। इन सभी फोटो, वीडियो और आवाज के सैंपल से वर्चुअल रूप तैयार किया गया है। यह AI क्लोन हूबहू मृतक व्यक्ति की तरह बोलता है।

बेटा समझकर हर दिन AI क्लोन से बात करती है मां

एक साल पहले मर चुके बेटे को अभी जीवित मान रही मां हर दिन AI क्लोन से बात करती है। जब भी मां AI क्लोन से बात करती है तो उसे असली समझकर डांटती और समझाती है। मां अक्सर उसे समझाती है कि अच्छा खाना खाए, गर्म कपड़े पहने और बाहर जाते समय सावधान रहे। मां के जवाब में AI क्लोन भी जीवित बेटे की तरह हां में जवाब देता है। मां को लगता है कि उसका बेटा किसी दूर स्थान पर काम करता है। इसलिए वापस नहीं आ पा रहा है। बेटा भी मां को जल्दी घर आने की दिलासा देता है।

भावनाओं को धोखा दे रहा AI

मृतक व्यक्ति का AI क्लोन बनाने वाली टीम के प्रमुख झांग जेवेई मजाक में कहते हैं कि वे लोगों की भावनाओं को धोखा देने का काम करते हैं। हालांकि झांग जेवेई का मानना है कि उनका असली मकसद जीवित लोगों को सुकून देना है। मां-बेटे की इस खबर पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा- यह बहुत भावुक करने वाला है। दूसरे यूजर का कहना है कि AI के जरिए मां को लंबे समय तक धोखे में रखा गया है। कुछ यूजर्स ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी है। यूजर्स ने कहा- हमें डर है कि जब सच सामने आएगा तो क्या होगा?