28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लिज ट्रस का वो लव-अफेयर जब टूटने वाली थी शादी, खत्म होने का था कैरियर: साथी सांसद के संग रोमांस की पूरी कहानी

ट्रस अफेयर जब ब्रिटेन की प्रधानमंत्री बन गई हैं , तो उनका वो एक अफेयर चर्चा में है जिसकी वजह से उनकी शादी तक टूटने की नौबत आ गई थी और राजनीतिक कैरियर दांव पर था। मीडिया ने जब उनके पति ह्यूग से उनकी पत्नी ट्रस के अफेयर के बारे में सवाल पूछा तो उन्होंने इस विषय पर बात करने से इनकार कर दिया। साल 2019 में ट्रस ने कहा था, 'मैं एक खुशहाल शादीशुदा हूं।' लेकिन ट्रस के साथी एमपी इतने खुशकिस्मत नहीं थे और जिन मार्क फील्ड से उनका अफेयर चल रहा था उनकी शादी जरूर टूट गई थी।

2 min read
Google source verification
liz_truss_and_husband_hugo.jpg

हाइलाइट्स

विवादों से रहित नहीं रहा लिज ट्रस का राजनीतिक कैरियर
साथी सांसद के साथ अफेयर को लेकर विवादों में घिर गई थीं लिज ट्रस
मार्क फील्ड संग था अफेयर, लेकिन विवादों के बाद भी नहीं टूटी शादी
लिज ट्रस बनीं ब्रिटेन की नई प्रधानमंत्री, एक समय खत्म होने वाला था करियर

ब्रिटेन में प्रधानमंत्री पद की रेस अब खत्म हो चुकी है और देश को लिज ट्रस के रूप में कंजर्वेटिव पार्टी का नया नेता मिल गया है। 47 साल की पूर्व विदेश मंत्री लिज ट्रस के जीतने की भविष्यवाणी लगातार ओपिनियन पोल कर रहे थे। ब्रिटेन की कमान अब ट्रस के हाथों में है लेकिन एक वक्त ऐसा भी था जब निजी जीवन से जुड़े विवादों की वजह ट्रस का राजनीतिक करियर लगभग खत्म होने की कगार पर था। ट्रस का एक साथी सांसद के साथ अफेयर शुरू हो गया था जिसने उनके शादीशुदा जीवन के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी थीं। हालांकि समय के साथ उनके करियर का ग्राफ ऊपर बढ़ता रहा।

वर्ष 2000 में की थी शादी
विवादों के बाद भी लिज ट्रस की शादी नहीं टूटी। उनके पति का नाम ह्यूग ओ'लेरी है जो एक अकाउंटेंट हैं। लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई कर चुके ह्यूग राजनीतिक जीवन से दूर अभी भी एक अकाउंटेंट के रूप में काम करते हैं। 1997 में टोरी पार्टी कॉन्फ्रेंस में मुलाकात के बाद दोनों की शादी 2000 में हुई थी। इसके कुछ साल बाद ट्रस के वैवाहिक जीवन को कड़ी परीक्षा से गुजरना पड़ा।

18 महीने चला सांसद संग अफेयर
साल 2006 में ट्रस को विवादों का सामना पड़ा जब तत्कालीन टोरी सांसद मार्क फील्ड के साथ उनके अफेयर की खबरें मीडिया में आ गईं। मार्क फील्ड उस वक्त लंदन के शैडो मिनिस्टर थे। ट्रस और मार्क की मुलाकात भी 2000 के आसपास हुई थी। ट्रस 25 साल की थीं और पार्टी का उभरता हुआ चेहरा थीं। ट्रस के करियर में मदद के लिए मार्क को उनका राजनीतिक गुरू बनाया गया था। दोनों का अफेयर 18 महीने चला और जून 2005 में खत्म हो गया। नीचे आप मार्क फील्ड की तस्वीर भी देख सकते हैं।

ट्रस और ह्यूग के रिश्ते ने पास की परीक्षा
डेलीमेल ने जब ह्यूग से उनकी पत्नी ट्रस के अफेयर के बारे में सवाल पूछा तो उन्होंने इस विषय पर बात करने से इनकार कर दिया। साल 2019 में ट्रस ने कहा था, 'मैं एक खुशहाल शादीशुदा हूं।' अफेयर का खुलासा होने के बाद मार्क की 12 साल की शादी टूट गई लेकिन ट्रस का रिश्ता इस परीक्षा में पास हो गया। अब दोनों के दो बेटियां हैं जो उनके साथ नोरफोक के घर में रहती हैं।