17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

400 अफगान नागरिकों की मौत से तालिबान गुस्से में, कहा- पाकिस्तान को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी

Kabul Air Strike: अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने कहा कि पाकिस्तान को इस हमले की भारी कीमत चुकानी होगी। पढ़ें पूरी खबर

2 min read
Google source verification

काबुल में हुआ बम धमाका (File Photo)


Kabul Air Strike: पाकिस्तान की वायुसेना ने सोमवार देर रात अफगानिस्तान की राजधानी काबुल समेत कई ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की। इस हमले में 400 अफगान नागरिकों की मौत हो गई, जबकि 250 से अधिक घायल हुए हैं। अफगानिस्तान के गृहमंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल मतीन काने ने मंगलवार को चेतावनी दी कि देश काबुल में पाकिस्तान द्वारा की गई हवाई हमलों का 'करारा जवाब' देगा।

2 हजार बिस्तरों वाले अस्पताल पर गिराए बम

अफगान अधिकारियों ने बताया कि इस हमले में काबुल के पुल-ए-चरखी इलाके में स्थित 2,000 बिस्तरों वाले उमीद एडिक्शन ट्रीटमेंट हॉस्पिटल को निशाना बनाया गया। जिसमें कम से कम 400 लोगों की मौत हो गई और 250 अन्य घायल हो गए। अफगानिस्तान स्थित अरियाना न्यूज़ की रिपोर्ट के अनुसार काने ने बताया कि मंगलवार को बचाव कार्य जारी था, जिसमें आपातकालीन टीमें मलबे के नीचे दबे शवों की तलाश कर रही थीं। काने ने कहा कि अफगानिस्तान पाकिस्तान के इस हमले को तनाव में एक बड़ी वृद्धि मानता है और उसने इसका जवाब देने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि ऐसे हमलों का जवाब दिए बिना नहीं रहा जा सकता।

14 मार्च के हमले में 4 की मौत, 25 घायल

इससे पहले 14 मार्च को अफगान सरकार के उप प्रवक्ता हमदुल्ला फितरत ने बताया था कि शुक्रवार तड़के अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में पाकिस्तान द्वारा किए गए हवाई हमलों में चार लोगों की जान चली गई और 25 अन्य घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि काबुल के अलावा, पाकिस्तान ने गुरुवार रात और शुक्रवार को कंधार, पक्तिका, खोस्त और नंगरहार प्रांतों में भी हवाई हमले किए। 'शिन्हुआ न्यूज़ एजेंसी' की रिपोर्ट के अनुसार, कंधार में एक तेल डिपो को निशाना बनाया गया था।

भारत ने की हमले की निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान दोनों देशों के बीच जारी तनाव को लेकर कहा कि भारत अफगानिस्तान के इलाके में पाकिस्तान के एयर स्ट्राइक की निंदा करता है, जिसमें कई आम लोगों की मौत हो गई और सिविलियन इंफ्रास्ट्रक्चर तबाह हो गया। यह पाकिस्तानी सरकार का एक और हमला है, जो एक आजाद अफगानिस्तान के विचार का दुश्मन बना हुआ है। भारत फिर से कहता है कि अफगानिस्तान की आजादी और इलाके की एकता का पूरा सम्मान किया जाना चाहिए।