27 जून 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Serbia President: सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच ने इस्तीफे का किया ऐलान, कहा- ‘कुछ ही हफ्तों में पद छोड़ दूंगा’

Aleksandar Vucic: सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच ने कुछ ही हफ्तों में इस्तीफा देने का ऐलान किया है। छात्र आंदोलनों के बीच उनके इस फैसले से देश में समय से पहले राष्ट्रपति और संसदीय चुनाव का रास्ता साफ हो गया है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Jun 28, 2026

Aleksandar Vucic

सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच देंगे इस्तीफा(फोटो-X/@clashreport)

Serbia President Aleksandar Vucic: सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच ने घोषणा की है कि वह आने वाले कुछ हफ्तों में अपने पद से इस्तीफा दे देंगे। उनके इस फैसले के साथ ही देश में समय से पहले राष्ट्रपति और संसदीय चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। यह घोषणा कई महीनों से जारी छात्र-नेतृत्व वाले सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच आई है। राजधानी बेलग्रेड में सरकार समर्थक रैली को संबोधित करते हुए वुचिच ने कहा कि वह केवल कुछ और हफ्तों तक ही राष्ट्रपति रहेंगे और उसके बाद इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने दावा किया कि आगामी चुनाव में उनकी दक्षिणपंथी सर्बियन प्रोग्रेसिव पार्टी पहले से भी बड़ी जीत दर्ज करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि संभवतः राष्ट्रपति के रूप में समर्थकों को संबोधित करने का यह उनका आखिरी अवसर है।

हालांकि, वुचिच ने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह किस तारीख को इस्तीफा देंगे और न ही यह बताया कि राष्ट्रपति या संसद के चुनाव कब कराए जाएंगे। उनका दूसरा और अंतिम कार्यकाल वर्ष 2027 के मध्य तक चलना था।

महीनों से जारी हैं सरकार विरोधी प्रदर्शन

वुचिच के इस्तीफे की घोषणा ऐसे समय में हुई है जब सर्बिया में पिछले कई महीनों से छात्र-नेतृत्व में बड़े पैमाने पर सरकार विरोधी प्रदर्शन जारी हैं। नवंबर 2024 में नोवी साद रेलवे स्टेशन पर हुई दुर्घटना में 16 लोगों की मौत के बाद देशभर में सरकार के खिलाफ गुस्सा भड़क गया था।

इन प्रदर्शनों के दौरान हजारों लोग लगातार सड़कों पर उतरते रहे। यूरोपीय संघ ने आरोप लगाया था कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ पुलिस ने अत्यधिक बल प्रयोग किया और मनमाने ढंग से गिरफ्तारियां कीं। इन विरोध प्रदर्शनों के बाद जनवरी 2025 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मिलोस वुचेविच को इस्तीफा देना पड़ा था।

प्रदर्शनकारियों पर लगाए थे गंभीर आरोप

एक दशक से अधिक समय से सर्बियाई राजनीति में प्रभाव रखने वाले वुचिच लगातार प्रदर्शनकारियों को 'विदेशी एजेंट' बताते रहे हैं। उनका आरोप था कि प्रदर्शनकारी देश में विभाजन पैदा कर सरकार को गिराने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, वुचिच की रैली के जवाब में छात्रों ने रविवार को मध्य सर्बिया के क्राल्येवो शहर में अपनी सभा आयोजित करने का ऐलान किया है। इस कार्यक्रम के जरिए वे राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के साथ-साथ समय से पहले चुनाव कराने की मांग दोहराएंगे।