भारतीय दूतावास की सलाह में कहा गया है कि जापान में सभी भारतीय नागरिकों को जापान सरकार और स्थानीय सरकारों के समय-समय पर जारी चेतावनियों और निर्देशों का पालन करने की सलाह दी जाती है। इसमें कहा गया है कि जापान सरकार ने आश्वस्त किया है कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है और सलाह केवल तैयारी बढ़ाने के लिए है। इस बीच,जापानी प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा ने एडवाइजरी के चलते शुक्रवार को कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान और मंगोलिया की अपनी चार दिवसीय यात्रा रद्द कर दी।