20 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुरुषों के मुकाबले महिला अपराधियों की बढ़ रही है तेजी से तादाद, चौंकाने वाले खुलासे जानने के लिए पढ़ें पूरी रिपोर्ट

दुनियाभर के देशों में लाखों की संख्‍या में कैदी जेल में बंद हैं। सबसे ज्‍यादा अमरीका में कैदियों की संख्‍या है। दूसरे नंबर पर चीन और तीसरे नंबर पर ब्राजील है।

2 min read
Google source verification
prisoners_99.jpg

दुनियाभर में सबसे अधिक कैदी अमरीका की जेलों में बंद हैं। स्टेटिस्टा डाटा के अनुसार 2023 के अंत में लगभग 18 लाख लोग यहां की जेलों में थे। इसके बाद चीन, ब्राजील और भारत का स्थान है। अमरीकी जेलों में बंद लोगों की संख्या अविश्वसनीय रूप से अधिक है इसलिए कैद की समस्या व्यापक रूप से विवादित मुद्दा भी बन गई है क्योंकि यह वंचितों और अल्पसंख्यकों को सबसे अधिक प्रभावित करती है। इसके अलावा अमरीका में निजी जेलों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। 2022 में सबसे अधिक कैदियों की संख्या वाले अमरीकी राज्य टेक्सास, कैलिफोर्निया और फ्लोरिडा थे। पुरुषों के मुकाबले महिला अपराधियों की तादाद तेजी से बढ़ रही है। ग्लोबल प्रिजन ट्रेंड्स रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए है।

गरीबी के कारण बढ़ रही महिला कैदियों की संख्या

विश्व में पिछले साल प्रति एक लाख निवासियों पर कैदियों की दर सबसे ज्यादा 605 अल साल्वाडोर में थी। जबकि 580 कैदियों के साथ रवांडा दूसरे स्थान पर था। अल साल्वाडोर को 2023 में हत्याओं के मामले में सबसे खतरनाक देश के रूप में भी स्थान दिया गया था, जहां प्रति एक लाख निवासियों पर हत्या की दर 52 थी। गत वर्ष आई ग्लोबल प्रिजन ट्रेंड्स रिपोर्ट के अनुसार दुनियाभर के कैदियों में से 93 फीसदी पुरुष हैं और महिलाओं का प्रतिशत सात है। 2000 के बाद से महिला कैदियों के प्रतिशत में 60 और पुरुषों में 22 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। विश्व के लगभग हर क्षेत्र में इनकी संख्या बढ़ने का मूल कारण गरीबी ही है।

बुजुर्ग कैदियों की तादाद जापान में सर्वाधिक

वैश्विक स्तर पर लगभग 2.3 करोड़ बच्चे प्रत्यक्ष रूप से या माता-पिता के जेल मे होने की वजह से प्रभावित हैं। यह आंकड़ा विश्व की कुल बच्चों की आबादी का एक फीसदी है। 2020 में अनुमानित 2.5 लाख से अधिक बच्चे आपराधिक न्याय हिरासत में थे। इसके अलावा 19,000 से ज्यादा बच्चे अपनी मां के साथ जेल में रह रहे हैं। वहीं बुजुर्ग कैदियों की तादाद सबसे ज्यादा जापान में है, जिनकी आयु 50-70 वर्ष के बीच है। दुनियाभर की जेलों में लगभग पांच लाख विदेशी नागरिक हैं, जो वैश्विक जेल आबादी का पांच फीसदी हैं। इनकी तादाद मोनाको, संयुक्त अरब अमीरात, लक्जमबर्ग, कतर और चीन के मकाऊ शहर में अधिक है।

यह भी पढ़ें- Cyber Fraud: ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार होते ही फटाफट इस नंबर पर करें कॉल, 24 घंटे में आपके खाते में आ जाएंगे पैसे

कैदियों की सबसे बड़ी संख्या वाले देश

देश संख्या ( लाखों में )
अमरीका - 18
चीन - 17
ब्राजील - 08
भारत - 06
रूस - 04
स्रोत : स्टेटिस्टा
डाटा: दिसंबर, 2023 तक

यह भी पढ़ें- अमरीका में बर्फीले तूफान से 83 की मौत: 342 उड़ानें रद्द, 34 डिग्री तक गिरा तापमान