8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमेरिका का पहला साइकेट्रिक हॉस्पिटल जलकर हुआ खाक, 19वीं सदी में बनी थी ये 2 मंजिला इमारत

अमेरिका का पहला साइकेट्रिक हॉस्पिटल जल कर खाक हो गया। इस अस्पताल में लगी आग किन कारणों से लगी, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। यह अस्पताल लंबे समय से खाली पड़ा था। दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया है। पुलिस ने आस-पास के इलाके को सील कर दिया है।

2 min read
Google source verification

image

Archana Keshri

Dec 04, 2022

Huge fire guts historic structure at famed Washington D.C. mental hospital

Huge fire guts historic structure at famed Washington D.C. mental hospital

दक्षिण पूर्व वाशिंगटन में सेंट एलिजाबेथ अस्पताल के परिसर में आग लग गई। यह अमेरिका में संघ द्वारा संचालित पहला साइकेट्रिक हॉस्पिटल था। ये वहीं जगह थी जहां मनोरोग उपचार में नवीन तकनीकों की शुरुआत की गई थी। यह इमारत 19वीं सदी में बनाई गई थी। घटना से जुड़े कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं। इसमें देखा जा सकता है कि कई किलोमीटर दूर तक इसमें लगी आग दिखाई दे रही है। आग इतनी भयानक थी की देखते ही देखते आसमान में काला धुआं छा गया। आग लगने के बाद आस-पास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई।


बता दें, कि यह इमारत काफी लंबे समय से खाली पड़ी थी। इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। यहां के दमकल विभाग के अधिकारी वीटो मैगिओलो ने कहा- "आग वॉशिंगटन में स्थित सेंट एलिजाबेथ हॉस्पिटल के इस्ट कैंपस में लगी। हालांकि अस्पताल की जिस इमारत में आग लगी वो खाली थी।" एक अधिकारी ने बताया कि दमकल विभाग के 100 कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है।


आग लगने के कारणों का फिलहाल अब तक पता नहीं चल पाया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। आग लगने के कारण पूरी इमारत जल कर खाक हो गई। पुलिस ने आस-पास के इलाके को सील कर दिया है। यहां ट्रैफिक को भी रोक दिया गया है। यह अस्पताल 1855 में खोला गया था। ये अमेरिका में मानसिक रोगियों के लिए बना पहला अस्पताल था। सेंट एलिजाबेथ हॉस्पिटल में स्थित ये इमारत लकड़ी से बनाई गई थी। इमारत मार्टिन लूथर किंग जूनियर एवेन्यू इलाके में स्थित थी।


इस अस्पताल मे कई जाने-माने पेशेंट्स को भर्ती किया जा चुका है। 1994 से यहां जेम्स स्वान नाम का एक सीरियल किलर भर्ती किया गया था। जेम्स राष्ट्रपति एंड्रयू जैक्सन के हत्यारे रिचर्ड लॉरेंस और प्रेसिडेंट रोनाल्ड रीगन को मारने वाले जॉन हिंकले जूनियर को यहां भर्ती करवाया गया था। इतिहास के पन्नों को पलटा जाए तो इसे लेकर यह भी जानकारी मिली है कि 19वीं सदी में बनी इस इमारत में गायों को भी रखा जाता था। इनका इस्तेमाल हॉस्पिटल के डेयरी ऑपरेशन में किया जाता था। बाद में इसका इस्तेमाल वेयर हाउस की तरह होने लगा।