29 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमेरिका : वॉशिंगटन के पॉश एरिया में ताबड़तोड़ फायरिंग, 4 लोग गंभीर रूप से घायल

अमेरिका की राजधानी के एक पॉश इलाके में शुक्रवार को एक बंदूकधारी ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की है। इस घटना में चार लोग घायल हो गए। वाशिंगटन के कनेक्टिकट एवेन्यू-वैन नेस पड़ोस में दोपहर के समय शूटिंग की घटना के बाद लॉकडाउन लगाया गया था।

2 min read
Google source verification
Washington DC shooting

Washington DC shooting

अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में शुक्रवार को ताबड़तोड फायरिंग की गई। इस गोलीबार में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। एक 12 साल की लड़की को भी गोली लगी है। सहायक पुलिस प्रमुख स्टुअर्ट इमरमैन ने कहा कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करावाया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। इसने 12 साल की लड़की को स्कूल के पास गोली मारी थी जिसकी हालत अब स्थिर है। यह घटना शु्क्रवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे की है। इस फायरिंग के बारे में जानकारी देते हुए डीसी पुलिस विभाग ने बताया कि उनको 23 साल के रेडंड स्पेंसर नाम के शख्स की तलाश है।

पुलिस को 23 साल के रेमंड स्पेंसर की तलाश
डीसी पुलिस विभाग के अनुसार, जांच में चार आरोपियों के शामिल होने की बात की जा रही है। पहले 3 आरोपी शामिल होने की खबर आई थी। इस फायरिंग में 23 साल का रेमंड स्पेंसर नाम शख्स मुख्य आरोपी बताया जा रहा है। पुलिस रेमंड की तलाश में जुटी हुई है।


यह भी पढ़ें- क्या है रूस की नई परमाणु मिसाइल Sarmat? जिससे रूसी दुश्मन भी खा रहे खौफ


कई रांउड की गई फायरिंग
इस घटना के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि कई रांउड फायरिंग की गई है। गोलियां की आवाज सुनकर लोग डर गए। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने मीडिया को बताया कि उन्होंने कई राउंड फायरिंग की आवाज सुनी। अचानक गोलियों की आवाज से ऐसा लगा जैसे यहां आतंकियों ने हमला कर दिया हो। फायरिंग आवाज की आवाज सुनकर सभी में दहशत है।

यह भी पढ़ें- 'मेरा तोहफा, मेरी मर्जी', तोशखाना विवाद पर इमरान खान


अब तक नहीं हुई किसी की गिरफ्तारी
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए स्थानीय अपार्टमेंट, इमारतों से लोगों को निकालने का काम किया साथ ही संदिग्धों की तलाशी ली गई है। हालांकि अब तक किसी की गिरफ्तारी की खबर नहीं है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को ढूंढ निकालेंगे।