
भूकंप (Photo: IANS)
अमेरिका के ओरेगन में देर रात जोरदार भूंकप के झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 रही। भूकंप के चलते लोग घरों से निकले। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के अनुसार, भूकंप का केंद्र ओरेगन-कैलिफोर्निया सीमा के पास 10 किलोमीटर (6.21 मील) की गहराई पर था।
स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अभी तक किसी नुकसान या जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है, लेकिन अधिकारी स्थिति पर करीब से नजर रख रहे हैं। वहीं, भूकंप आने के बाद नेशनल ओशनिक एंड एटमॉस्फेरिक एडमिनिस्ट्रेशन (NOAA) के नेशनल सुनामी वार्निंग सेंटर ने कोई सुनामी चेतावनी जारी नहीं की।
जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने कहा कि ओरेगन कैलिफोर्निया सीमा के पास का समुद्री इलाका भूकंपीय रूप से सक्रिय क्षेत्र है। यहां कैस्केडिया सबडक्शन जोन के साथ टेक्टोनिक प्लेटों के टकराव के कारण नियमित रूप से भूकंप आते हैं। उन्होंने कहा कि इस इलाके में ज्यादातर भूकंप समुद्र में आते हैं और अक्सर जमीन पर महसूस नहीं होते हैं, लेकिन बड़े भूकंप प्रशांत नॉर्थवेस्ट तट पर दूर-दूर तक महसूस किए जा सकते हैं।
Published on:
16 Jan 2026 10:01 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
