25 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अमेरिकी थिंक टैंक का बड़ा खुलासा, 2026 में हो सकता है भारत-पाकिस्तान के बीच जंग

अमेरिकी थिंक टैंक ने रिपोर्ट में खुलासा किया है कि अगला साल तनाव भरा रह सकता है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कश्मीर घाटी में आतंकी गतिविधि होने पर भारत पाकिस्तान के बीच एक बार फिर सैन्य संघर्ष देखने को मिल सकता है।

2 min read
Google source verification
indian army

भारतीय सेना (प्रतीकात्मक तस्वीर - IANS)

अमेरिका के एक बड़े थिंक टैंक काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस (CFR) ने भारत और पाकिस्तान को लेकर अपनी नई रिपोर्ट में बड़ा खुलासा किया है। थिंक टैंक की रिपोर्ट ‘कॉन्फ्लिक्ट्स टू वॉच इन 2026’ के अनुसार, कश्मीर में आतंकी गतिविधियां बढ़ने से दोनों देशों के बीच टकराव की संभावना है।

घाटी में 30 आतंकी सक्रिय

रिपोर्ट में बताया गया है कि अगर भारत-पाक के बीच संघर्ष होता है तो उसका असर अमेरिकी हितों पर भी पड़ सकता है। थिंक टैंक ने कहा कि जम्मू कश्मीर में बीते कुछ दिनों से कोई बड़ा हमला नहीं हुआ है, लेकिन खुफिया एजेंसियों के अनुसार इस सर्दी में 30 से ज्यादा पाकिस्तानी आतंकवादी घाटी में सक्रिय हैं।

भारत पाकिस्तान ने तेज की हथियारों की खरीद

CFR ने कहा कि मई में हुए संघर्ष के बाद दोनों देशों ने हथियारों की खरीद भी तेज कर दी है। भारत के रक्षा अधिग्रहण परिषद ने हाल ही में 79 हजार करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी दी है। इसमें ड्रोन, एयर-टू-एयर मिसाइल और गाइडेड बम शामिल हैं। वहीं, पाकिस्तान भी तुर्किये और चीन से नए ड्रोन खरीदने की तैयारी है। थिंक टैंक ने कहा कि इसका असर अमेरिकी हितों पर कम होगा।

अफगान-पाक के बीच भी सैन्य झड़प

रिपोर्ट में कहा गया है कि अक्टूबर में 2600 किलोमीटर लंबी डूरंड लाइन पर पाकिस्तान और तालिबान शासित अफगानिस्तान के बीच भीषण झड़पें हुई थीं। दोनों देशों की सेनाओं ने कई इलाकों में एक दूसरे पर गोलियां व बम बरसाए। इसके बाद दोनों देशों के रिश्ते और व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।

दक्षिण एशिया भू राजनीतिक तनाव का केंद्र

रिपोर्ट में बताया गया है कि दक्षिण एशिया आने वाले सालों में एक बार फिर बड़े भू-राजनीतिक तनाव का केंद्र बन सकता है, जिसमें भारत-पाकिस्तान और पाकिस्तान-अफगानिस्तान दोनों मोर्चों पर हालात बिगड़ने का खतरा बना हुआ है। वहीं, अगले साल यानी 2026 में रूस-यूक्रेन युद्ध में तेजी, गाजा और वेस्ट बैंक में हिंसा, चीन-ताइवान तनाव में बढ़ोतरी और ईरान-इजराइल टकराव में बढ़ोतरी हो सकती है।