5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बलूचिस्तान में हुआ एक और बम विस्फोट, 3 सुरक्षाकर्मी समेत 4 की मौत

Balochistan News: विस्फोट के बाद, पूरे शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, चौकियों की संख्या बढ़ा दी गई है और कर्मियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 30 Mar 2025, 8:04 AM IST

File Image

Balochistan: बलूचिस्तान के तटीय शहर ग्वादर में हुए एक बम विस्फोट में तीन पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मी समेत 4 लोग मारे गए हैं। पाकिस्तानी अधिकारियों ने पुष्टि की है कि यह विस्फोट शुक्रवार रात को पैडिजर इलाके में हुआ। इलाज दौरान इसमें एक चौथा व्यक्ति भी मारा गया और कई अन्य घायल हो गए।

सुरक्षा बलों के वाहन को बनाया निशाना

ग्वादर स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) मोहसिन अली ने बताया कि विस्फोट सुरक्षा बलों को ले जा रहे वाहन को निशाना बनाकर किया गया। विस्फोट में वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि विस्फोट के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।

शहर में चौकियों की बढ़ाई संख्या

घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय पत्रकारों ने भी बताया कि वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है। विस्फोट के बाद, पूरे शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, चौकियों की संख्या बढ़ा दी गई है और कर्मियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

GPA कार्यालय के निकट हुआ विस्फोट

बता दें कि यह विस्फोट पदीजर क्षेत्र में मरीन ड्राइव के पास GPA कार्यालय के निकट हुआ, जब अज्ञात हमलावरों ने सैन्य वाहन को निशाना बनाया। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है और सुरक्षा बलों ने जांच शुरू कर दी है।

बलूचों को रोकने के लिए सरकार ने कंटेनरों से रोका रास्ता

बता दें कि बलूचिस्तान में बीएनपी-एम ने बलूच यकजेहती समिति (बीवाईसी) की संयोजक डॉ. महरंग बलूच और अन्य कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी तथा धरना-प्रदर्शनों पर पुलिस की कार्रवाई के विरोध में बलूचिस्तान में शुक्रवार को क्वेटा के लिए एक लंबा मार्च शुरू किया है। इन्हें इस दौरान भारी बाधाओं का सामना करना पड़ा, क्योंकि पाकिस्तानी अधिकारियों ने शिपिंग कंटेनरों से सड़कें अवरुद्ध कर दीं और क्वेटा पहुंचने का प्रयास कर रहे प्रदर्शनकारियों पर आंसू गैस के गोले दागे। वहीं बलूचों ने कहा कि सरकार इस तरह के प्रयासों से उन्हें रोक नहीं पाएगी।

यह भी पढ़ें- यूनुस ने शेख हसीना के खिलाफ मामला क्यों दर्ज करवाया, बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद भी मामला गर्म