पेशे से कारोबारी गुटेरेश ने 1976 में राजनीति में पहला कदम रखा था। पुर्तगाल के लिए 1976 का साल ख़ास था, क्योंकि देश में पांच दशकों की तानाशाही के बाद पहली बार लोकतांत्रिक चुनाव हो रहे थे। शरणार्थी संकट से जूझ रहे सीरिया, अफ़गानिस्तान जैसे देशों में गुटेरेश की भूमिका अहम रही। गुटेरेश 1992 में सोशलिस्ट पार्टी के नेता बनकर उभरे और फिर 1995 में देश के प्रधानमंत्री बने।