5 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

32 साल बाद जिंदा मिली 13 साल की लापता लड़की, आखिरकार कैसे सुलझा रहस्यमयी केस?

एरिजोना में 1994 में लापता हुई 13 साल की लड़की क्रिस्टीना मैरी प्लांटे 32 साल बाद जिंदा मिली। टेक्नोलॉजी की मदद से मिले नए सुराग ने इस रहस्यमय केस को सुलझाने में अहम भूमिका निभाई।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Ankit Sai

Apr 04, 2026

32 साल बाद मिली लापता लड़की

32 साल बाद मिली लापता लड़की

अमेरिका के एरिजोना में 13 साल की उम्र में संदिग्ध हालात में लापता हुई क्रिस्टीना मैरी प्लांटे 32 साल बाद जिंदा मिल गई है। उस समय यह मामला बेहद संदिग्ध माना गया और पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया। अब तीन दशक से अधिक समय बाद इस केस में बड़ा खुलासा हुआ है, जब वही लड़की जिंदा मिल गई है।

13 साल की मासूम हुई लापता

साल 1994 में 13 साल की क्रिस्टीना मैरी प्लांटे घर के पास स्थित अस्तबल से अचानक गायब हो गई थी। वह रोज की तरह घोड़ों की देखभाल करने गई थी, लेकिन उस दिन वह वापस नहीं लौटी। क्रिस्टीना को आखिरी बार सफेद टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहने घोड़ों के पास देखा गया था। पुलिस और परिजनों की लगातार तलाश के बावजूद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला और मामला रहस्य बना रहा।

टेक्नोलॉजी ने सुलझाया 32 साल पुराना केस

गिला काउंटी शेरिफ कार्यालय ने बताया कि इस मामले में एक नया सुराग मिला, जिसने जांच को नई दिशा दी और अधिकारियों को पुराने रिकॉर्ड फिर से खंगालने का मौका मिला।

हालांकि अधिकारियों ने यह नहीं बताया कि यह सुराग कैसे मिला, लेकिन उन्होंने माना कि आधुनिक टेक्नोलॉजी ने इसमें अहम भूमिका निभाई। समय के साथ फॉरेंसिक तकनीक और डेटा एनालिसिस ने जांच को मजबूत बनाया।

पहचान को रखा गया है गोपनीय

अधिकारियों ने पुष्टि की है कि 32 साल बाद क्रिस्टीना मेरी प्लांटे को जीवित पाया गया है और उनकी पहचान भी आधिकारिक रूप से कर ली गई है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि वह कहां और किस स्थिति में मिलीं।

पुलिस ने यह भी कहा कि उनकी प्राइवेसी और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस मामले से जुड़ी अतिरिक्त जानकारी सार्वजनिक नहीं की जाएगी, ताकि उनकी निजी जिंदगी प्रभावित न हो।