
प्रस्तुति के लिए इस्तेमला की गई तस्वीर। (Photo - ANI)
ईरान के बुशेहर न्यूक्लियर पावर प्लांट आज सुबह हमला हुआ है। जिसमें एक व्यक्ति की जान चली गई है। बताया जा रहा है कि एक मिसाइल बुशेहर न्यूक्लियर पावर प्लांट की बाहरी सीमा पर गिरी। धामके काफी तेज था।
इस मिसाइल से पावर प्लांट के पास बनी एक इमारत को नुकसान पहुंचा। इसमें सुरक्षाकर्मी के तौर पर काम कर रहे एक व्यक्ति की जान चली गई।
वहीं, संयुक्त राष्ट्र की न्यूक्लियर निगरानी संस्था ने कहा कि रेडिएशन के स्तर में किसी तरह की बढ़ोतरी की कोई रिपोर्ट नहीं मिली है, लेकिन उसने न्यूक्लियर पावर प्लांट पर हमला करने के खिलाफ चेतावनी दी। साथ ही किसी भी न्यूक्लियर दुर्घटना के खतरे से बचने के लिए सेना से ज्यादा से ज्यादा संयम बरतने की अपील की।
बता दें कि युद्ध शुरू होने के बाद से यह चौथी बार है जब इस जगह को निशाना बनाया गया है। ईरानी अधिकारियों ने पहले बताया था कि इस महीने बुशेहर न्यूक्लियर पावर प्लांट के आस-पास के इलाके में कई बार मिसाइलें गिरी हैं। यह ईरान का एकमात्र चालू न्यूक्लियर पावर प्लांट है।
बुशेहर दक्षिणी ईरान में फारसी खाड़ी के तट पर स्थित है। यहां देश का पहला वाणिज्यिक परमाणु ऊर्जा केंद्र है। इससे पहले गुरुवार को, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को उसके पुल और बिजली संयंत्र पर संभावित हमलों की चेतावनी दी थी। उन्होंने कहा था कि अमेरिकी सेना ने ईरान में जो कुछ बचा है, उसे नष्ट करना अभी शुरू भी नहीं किया है।
ट्रंप ने गुरुवार को 'ट्रुथ सोशल' पर एक पोस्ट में, 28 फरवरी को शुरू हुए चल रहे 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' में बड़े पैमाने पर वृद्धि का संकेत दिया।
'ट्रुथ सोशल' पर एक पोस्ट में उन्होंने कहा- हमारी सेना दुनिया में कहीं भी सबसे महान और सबसे शक्तिशाली है, उन्होंने ईरान में जो कुछ बचा है, उसे नष्ट करना अभी शुरू भी नहीं किया है। इसके बाद पुलों की बारी है, फिर बिजली संयंत्रों की। नए शासन के नेतृत्व को पता है कि क्या किया जाना है और इसे तेजी से किया जाना है।
यह सब अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच हो रहा है, जिसमें ट्रंप ने धमकी दी है कि यदि आवश्यक हुआ तो वह ईरान पर बमबारी करके उसे पाषाण युग में वापस भेज देंगे।
इस बीच, ट्रंप ने जोर देकर कहा है कि एक अमेरिकी सैन्य विमान के नष्ट होने का ईरान के साथ कूटनीतिक चर्चाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
Updated on:
04 Apr 2026 04:37 pm
Published on:
04 Apr 2026 04:14 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
