
Mali troops (Photo - Washington Post)
आतंकवाद (Terrorism) सिर्फ एक या दो देशों की नहीं, बल्कि दुनियाभर की समस्या है। कई देशों में आतंकवाद का असर देखने को मिलता है। अफ्रीकी देश भी आतंकवाद से अछूते नहीं और और वहाँ इस वजह से स्थिति काफी खराब है। अफ्रीकी देशों में अक्सर ही आतंकी हमलों के मामले देखने को मिलते हैं। ये आतंकी सामान्य जनता, सेना और पुलिस, किसी को नहीं बख्शती। ऐसे में सेना भी समय-समय पर इन आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करती है। माली (Mali) की सेना (Army) ने आतंकियों (Terrorists) के खिलाफ हाल ही में सैन्य अभियान चलाया। सेना ने पश्चिमी माली के सेबाबौगू इलाके में आतंकियों की गतिविधि पता चलने पर उनके खिलाफ सैन्य अभियान को अंजाम दिया।
माली की सेना ने सोमवार को बयान जारी करते हुए जानकारी दी कि उनकी टुकड़ी ने सेबाबौगू इलाके में 21 आतंकियों को मार गिराया। सेना ने बताया कि जैसे ही उन्हें आतंकियों के ठिकाने की जानकारी मिली, उन्होंने सैन्य अभियान चलाते हुए आतंकियों के ठिकाने पर हवाई हमले किए। इन हमलों में आतंकियों के ठिकाने भी तबाह हो गए और साथ ही 21 आतंकियों का काम भी तमाम हो गया।
सेना ने बताया कि हवाई हमले में आतंकियों के ठिकानों में मौजूद बम-गोले, बंदूकें, मिसाइलें भी तबाह हो गए हैं। आतंकियों के कुछ डिवाइसेज़ भी इस हवाई हमले में तबाह हो गए।
सेना ने इस बात की भी जानकारी दी कि हवाई हमले में कुछ आतंकी ज़िंदा भी बच गए, जिनके साथ बाद में उनकी मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में 5 आतंकी घायल हो गए और कुछ अन्य आतंकियों के साथ मौके से भाग निकलने में कामयाब हुए। सेना इन आतंकियों की तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें- Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच होगा युद्ध-विराम! पुतिन ने किया ऐलान
Updated on:
29 Apr 2025, 11:42 AM IST
Published on:
29 Apr 2025, 11:32 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.