आतंकवाद (Terrorism) को एक समय पर पाकिस्तान (Pakistan) में काफी बढ़ावा दिया जाता था, लेकिन अब पाकिस्तान के लिए भी यह एक बड़ी समस्या बन चुका है। पाकिस्तान पूरी तरह से आतंकवाद के चंगुल में फंस चुका है। आए दिन ही पाकिस्तान में आतंकी हमलों के मामले देखने को मिलते हैं। सिर्फ सामान्य जनता ही नहीं, सेना (Army) और पुलिस (Police) भी आतंकियों से सुरक्षित नहीं है। ऐसे में आतंकवाद से निपटने के लिए पाकिस्तान की सेना और पुलिस भी समय-समय पर आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करती हैं। एक बार फिर पाकिस्तानी सेना ने आतंकियों के खिलाफ एक खुफिया ऑपरेशन (Secret Operation) चलाया।