दुनियाभर में ऐसे लोगों की कमी नहीं है जिन्हें नशे की लत लगी हुई है। ये लोग नशे की लत के चंगुल में बुरी तरह फंसे हुए हैं। नशा करना इनकी ज़िंदगी का अहम हिस्सा होता है और इसके लिए कई लोग तो किसी भी हद से गुज़र जाते हैं। नशा करना कई बार लोगों पर भारी भी पड़ जाता है। नशे के आदी लोग अपनी लत को पूरा करने के कई बार कुछ ऐसा कदम उठा लेते हैं, जिनकी उन्हें भारी कीमत चुकानी पड़ती है। ऐसा ही कुछ अमेरिका में एक महिला के साथ हुआ, जिसने नशे की लत के चलते खुद को मकड़ी के जहर का इंजेक्शन (Spider Venom Injection) लगा लिया।