22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस खतरनाक एस्टेरॉयड से अब नहीं है धरती को खतरा, नासा ने की पुष्टि

धरती से एक बड़ा खतरा टल गया है, जिसकी पुष्टि नासा ने भी की है। क्या है पूरा मामला? आइए जानते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 26 Feb 2025, 1:49 PM IST

Asteroid 2024 YR4

Asteroid 2024 YR4

एस्टेरॉयड को धरती के लिए काफी खतरनाक माना जाता है। समय-समय पर ऐसे मामले भी सामने आते हैं जब धरती के पास से एस्टेरॉयड गुज़रते हैं। हालांकि इन एस्टेरॉयड की धरती से टक्कर नहीं होती, लेकिन ऐसा हो तो धरती को काफी नुकसान हो सकता है। नासा (NASA) ऐसे एस्टेरॉयड पर नज़र भी रखता है। कुछ दिन पहले ही नासा ने जानकारी दी थी कि एस्टेरॉयड 2024 वायआरफोर (Asteroid 2024 YR4), जो धरती के करीब आ रहा है, से धरती को खतरा हो सकता है। हालांकि अब इस बारे में नासा का नया अपडेट सामने आया है।

अब नहीं है धरती को खतरा

नासा, जेम्स वेब टेलीस्कोप (James Web Telescope) के ज़रिए एस्टेरॉयड 2024 वायआरफोर पर नज़र बनाए हुए है। पहले नासा ने कहा था कि एस्टेरॉयड 2024 वायआरफोर एक “सिटी किलर” (City Killer) एस्टेरॉयड है, जिसकी टक्कर से पूरा शहर तबाह हो सकता है। नासा ने यह भी बताया था कि दिसम्बर 2032 में एस्टेरॉयड 2024 वायआरफोर की धरती से टक्कर हो सकती है। अब इस मामले में नासा ने नई जानकारी दी है। नासा ने कहा है कि इस एस्टेरॉयड से धरती को कोई खतरा नहीं है।



यह भी पढ़ें- Balakot Air Strike: भारत ने आज ही के दिन पाकिस्तान में घुसकर लिया था पुलवामा हमले का बदला, 6 साल हुए पूरे

चंद्रमा को है खतरा

भले ही एस्टेरॉयड 2024 वायआरफोर से धरती को अब कोई खतरा नहीं है, लेकिन चंद्रमा को इसे खतरा है। नासा ने बताया कि इस एस्टेरॉयड से अगले करीब 100 साल तक धरती को बिल्कुल भी जोखिम नहीं है, लेकिन इस बात की संभावना 1.7% बनी हुई है कि इसकी टक्कर चंद्रमा से हो सकती है।

यह भी पढ़ें- अमेरिका के साथ खनिजों की डील पर सहमत हुआ यूक्रेन