2 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यूक्रेन के जिस हमले को रूस ने बताया नाकाम, वो हुआ कामयाब

Russia-Ukraine War: यूक्रेन ने देर रात ब्लैक सी में रूस के नेवी बेस पर हमला किया था। सुबह रूस की डिफेंस मिनिस्ट्री ने बताया कि यूक्रेन का यह हमला नाकाम हो गया। पर अब इस हमले के बारे में एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Tanay Mishra

Aug 04, 2023

attack_on_russian_warship_by_ukrainian_sea_drones.jpg

Attack on Russian warship

24 फरवरी, 2022 से रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच युद्ध चल रहा है जिसे 17 महीने से ज़्यादा समय बीत चुका है। इस युद्ध की वजह से यूक्रेन को अब तक जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। साथ ही यूक्रेन के कई शहर भी तबाह हो चुके हैं। लगातार मिल रहे इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से इस युद्ध में लगातार रुसी आर्मी का डटकर सामना कर रही है। इससे इस युद्ध में रूस की सेना को भी काफी नुकसान पहुंचा है। पहले जहाँ सिर्फ रूस ही यूक्रेन पर हमले कर रहा था, अब यूक्रेन ने भी रूस पर हमले शुरू कर दिए हैं। इसी तरह का एक हमला यूक्रेन ने रूस पर देर रात किया था पर रूस ने उसे नाकाम करार दिया था। पर अब उस हमले के बारे में एक बड़ा अपडेट सामने आया है।


किस हमले को रूस ने बताया नाकाम?

रूस का एक नेवी बेस ब्लैक सी पर भी है। रूस की डिफेंस मिनिस्ट्री ने बताया कि यूक्रेन ने देर रात रूस के ब्लैक सी पर स्थित Novorossiysk नेवी बेस पर 2 मानवरहित नांवों (समुद्री ड्रोन्स) से हमला करने की कोशिश की। पर रुसी शिप्स ने यूक्रेन के दोनों समुद्री ड्रोन्स को मार गिराया और यूक्रेन के हमले को नाकाम कर दिया।

रूस ने बताया हमले को नाकाम, यूक्रेन ने करार दिया कामयाब

ब्लैक सी पर स्थित रूस के Novorossiysk नेवी बेस पर हमले के बारे में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। यूक्रेन के सिक्योरिटी सोर्स ने जानकारी देते हुए बताया है कि उनका यह हमला कामयाब रहा है। जानकारी के अनुसार यूक्रेन के समुद्री ड्रोन्स ने रुसी वॉरशिप को नुकसान पहुंचाया है और इसे यूक्रेन के हमले की कामयाबी माना जा रहा है।


यह भी पढ़ें- मैक्सिको में दर्दनाक एक्सीडेंट: 131 फीट गहरी खाई में गिरी बस, 6 भारतीयों समेत 18 लोगों की मौत