हमले में एक शख्स की मौत, दो घायल
जानकारी के अनुसार चाकू से हमले में एक शख्स की मौत हो गई है। वह जर्मनी से आया पर्यटक था। वहीँ दो अन्य लोग इस हमले में घायल हो गए जिनका इलाज चल रहा है।
इस्लामिक आतंकवाद
हमलावर 26 वर्षीय शख्स था और हमले के समय अल्लाह-हू-अकबर चिल्लाया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। हमलवार का कनेक्शन इस्लामिक आतंकवाद और इससे जुड़े संगठन से बताया जा रहा है।
2016 में मिली थी 4 साल की सज़ा
आरोपी को इससे पहले 2016 में 4 साल की जेल की सज़ा मिल चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार वह इसी तरह के एक हमले की साजिश रच रहा था पर उसे रोक लिया गया था।