इस साल पर गौर करें, तो भारत-पाकिस्तान और इज़रायल-ईरान के बीच तनाव काफी बढ़ा है। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' लॉन्च करते हुए पाकिस्तान में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया, 100 से ज़्यादा आतंकियों को मार गिराया और कई पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया। इसके बाद दोनों देशों में युद्ध के हालात पैदा हो गए थे, लेकिन सीज़फायर लागू होने के बाद युद्ध टल गया। ईरान के परमाणु प्रोग्राम के खिलाफ इज़रायल ने भी ईरान पर हमले कर दिए थे और जवाब में ईरान ने भी इज़रायल पर हमले शुरू कर दिए। दोनों देशों के बीच 12 दिनों तक युद्ध चला और इस दौरान दोनों देशों ने एक-दूसरे पर जमकर हवाई हमले किए, जिससे दोनों ही देशों को नुकसान पहुंचा। हालांकि दोनों ही युद्ध बहुत ज़्यादा घातक नहीं थे, लेकिन अगर बाबा वेंगा की भविष्यवाणी सच साबित हुई, तो 2025 के बचे हुए महीनों में एक और युद्ध छिड़ सकता है जिससे हाहाकार मच सकता है।