17 जनवरी 2026,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जापान में बैक-टू-बैक भूकंपों से कांप उठी धरती, लोगों को हुई चिंता

Japan Earthquakes: दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। इसी बीच आज जापान में बैक-टू-बैक भूकंप आए।

2 min read
Google source verification
Earthquake

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में कमी होने की जगह इजाफा ही हो रहा है। दुनिया में कहीं न कहीं हर दिन ही भूकंप आते हैं। कुछ देशों में तो अक्सर ही भूकंप कई बार तो एक ही दिन में एक से ज़्यादा भूकंप भी आते हैं। जापान (Japan) ऐसा ही एक देश है जहाँ कई बार एक दिन में एक से ज़्यादा भूकंप आते हैं। आज, बुधवार, 20 नवंबर को जापान में बैक-टू-बैक भूकंप आए और दोनों भूकंपों की रिक्टर स्केल पर तीव्रता 4.9 रही। पहला भूकंप हिरनाई (Hiranai) से 14 किलोमीटर नॉर्थ में आया और दूसरा भूकंप ओनागावा चो (Onagawa Chō) से 58 किलोमीटर साउथईस्ट में आया। भारतीय समयानुसार पहला भूकंप सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर आया और दूसरा भूकंप दोपहर 1 बजकर 39 मिनट पर आया। जापान की जियोफिज़िक्स एजेंसी ने भी आज आए दोनों भूकंपों की पुष्टि की।

कितनी रही दोनों भूकंपों की गहराई?

जापान में आज आए पहले भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर और दूसरे भूकंप की गहराई 63.2 किलोमीटर रही।

लोगों को हुई चिंता

जापान में आज आए दोनों भूकंपों के झटके प्रभावित क्षेत्रों के साथ ही आसपास के कुछ इलाकों में भी महसूस किए गए। इससे लोगों को चिंता हो गई। हालांकि भूकंपों की वजह से कोई नुकसान नहीं हुआ।

भूकंप के मामलों में वृद्धि है चिंताजनक

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ समय में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 24 मार्च को पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में आए भूकंप से भी नुकसान हुआ था। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में वृद्धि चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें- इस देश में 214 लोगों को मिली फांसी की सज़ा, जानिए उनका अपराध