6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कैदियों के साथ ‘गंदी बात’ करती थी पुलिस ऑफिसर, गलती से चालू हुए कैमरे ने खोली पोल

Female officer relationship with prisoner: महिला पुलिस अधिकारी पिछले कई महीनों से कैदी के साथ रिश्ते में थी। सबकुछ खामोशी से चल रहा था, लेकिन अधिकारी के बॉडी-कैम ने उसकी हरकतों को दुनिया के सामने ला दिया।

2 min read
Google source verification
Police officer caught on body camera

महिला अधिकारी को जेल हो गई है। (PC:AI)

Female police officer jailed for affair with inmate: एक महिला पुलिस अधिकारी की हरकतों ने पूरे विभाग को शर्मसार कर दिया है। महिला पर जेल में बंद कैदी से संबंध बनाने का आरोप है। उसकी करतूतों की पोल उसके ही बॉडी-कैम ने खोलकर रख दी। 46 साल की रेबेका पिंकर्ड (Rebecca Pinckard) ने कुछ वक्त पहले जब जेल के स्टोर रूम में एक कैदी के साथ अंतरंग संबंध बनाए तो सबकुछ उनके बॉडी-कैम में रिकॉर्ड हो गया। इसी के आधार पर उन्हें 32 हफ्ते जेल की सजा सुनाई गई है।

इस तरह खुली अधिकारी की पोल

ब्रिटिश काउंटी कैम्ब्रिजशायर में रहने वालीं रेबेका पिंकर्ड ने ड्रग्स के अपराध में 16 साल की सजा काट रहे एक अल्बानियाई नागरिक Erion Nakd से संबंध बनाए। पुलिस ने कैम्ब्रिज क्राउन कोर्ट को बताया था कि जब रेबेका पिंकर्ड जेल में बंद अपराधी Erion Nakd के साथ संबंध बना रही थीं, तो उनकी बॉडी पर लगा कैमरा एक्टिवेट हो गया। उनकी हरकतें कैमरे में रिकॉर्ड हो गईं। बॉडी कैम फुटेज की समीक्षा के दौरान एक दूसरे अधिकारी ने जब फुटेज देखी तो वह हैरान रह गया। उसने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को मामले से अवगत कराता और इस तरह यह मामला सामने आ सका।

महीनों से चल रहा था सब कुछ

अगर बॉडी कैम एक्टिवेट न होता, तो रेबेका पिंकर्ड की हरकतें किसी को पता नहीं चलतीं। पुलिस अधिकारियों को दिए गए बॉडी कैम की नियमित समीक्षा होती है। उसके फुटेज खंगाले जाते हैं। रेबेका पिंकर्ड के बॉडी कैम की जांच करते समय एक दूसरे अधिकारी को उनकी हरकतों के बारे में पता चला। दो क्लिप में महिला अधिकारी कैदी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में नजर आईं। वह जेल के एक स्टोर रूम में कैदी के साथ संबंध बना रही थीं। जांच में पता चला कि यह सब पिछले कई महीनों से चल रहा था। इससे पहले भी महिला कुछ कैदियों के साथ नजदीकी बढ़ा चुकी है।

मोबाइल में भी मिले Video

पुलिस ने महिला अधिकारी के मोबाइल से भी आपत्तिजनक वीडियो बरामद किए हैं, जो कैदी की सेल में रिकॉर्ड किए गए थे। अदालत को बताया गया कि पिंकर्ड को अक्टूबर 2023 में भी कैदियों के साथ ज्यादा घुलने-मिलने को लेकर चेतावनी दी गई थी, लेकिन उन्होंने कोई ध्यान नहीं दिया। वहीं, रेबेका पिंकर्ड की वकील ने कहा कि वह कुछ देर के लिए भटक गई थीं। उनका इरादा कभी भी पुलिस विभाग की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का नहीं रहा। वकील ने आगे कहा कि पिंकर्ड एक मुश्किल दौर से गुजर रही थीं। उनका 19 साल का रिश्ता कुछ समय पहले ही खत्म हुआ है। वह बस भावनाओं में बहकर यह गलती कर बैठीं। हालांकि, अदालत ने इन दलीलों को खारिज करते हुए महिला अधिकारी की करतूतों को गंभीर अपराध माना और 32 सप्ताह के लिए जेल भेज दिया।

लंबी सुनवाई के बाद फैसला

यह मामला पिछले साल जुलाई में सामने आया था। अदालत में चली लंबी सुनवाई के बाद आखिरकार अब फैसला आ गया है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि रेबेका पिंकर्ड कैदियों से नजदीकियां बढ़ाया करती थीं। वह उनके लिए केक, मिठाई आदि लेकर जाती थीं। इसके लिए उन्हें चेतावनी भी दी गई, लेकिन उन्होंने अपना व्यवहार नहीं बदला। पिछली सुनवाई में रेबेका पिंकर्ड ने कैदी के साथ अपने रिश्ते की बात कबूल कर ली थी।