
भूकंप के दुनियाभर में बढ़ते मामले जगजाहिर हैं और किसी से भी छिपे नहीं हैं। दुनियाभर में हर दिन कहीं न कहीं भूकंप आ रहे हैं और वो भी एक दिन में एक से ज़्यादा और कई बार तो एक ही दिन में एक जगह पर एक से ज़्यादा भूकंप भी आते हैं। अमेरिका (United States Of America) में आज ऐसा ही हुआ। आज, शनिवार, 28 सितंबर (अमेरिकी समयानुसार शुक्रवार देर रात) को ओरेगन (Oregon) के पिस्टल रिवर (Pistol River) में बैक-टू-बैक भूकंप आए। यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey – USGS) ने भी इन दोनों भूकंपों की पुष्टि की। पहला भूकंप 5.1 तीव्रता का था और पिस्टल रिवर से 207 किलोमीटर वेस्टर्न साउथवेस्ट में आया। इस भूकंप का समय भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजकर 34 मिनट था। दूसरा भूकंप 4.6 तीव्रता का था और वो भी पिस्टल रिवर से 207 किलोमीटर वेस्टर्न साउथवेस्ट में ही आया आया। इस भूकंप का समय भारतीय समयानुसार सुबह 8 बजकर 36 मिनट था।
कितनी रही दोनों भूकंपों की गहराई?
अमेरिका में आज आए पहले भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर और दूसरे भूकंप की गहराई भी 10 किलोमीटर रही।
नहीं हुआ नुकसान
अमेरिका में आज आए इन दोनों भूकंपों से कोई नुकसान नहीं हुआ। हालांकि प्रभावित क्षेत्र और आसपास के इलाकों में झटके ज़रूर महसूस हुए।
भूकंप के मामलों में वृद्धि गंभीर विषय
दुनियाभर में भूकंप के मामलों में इजाफा हो रहा है। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल तुर्की (Turkey), सीरिया (Syria), मोरक्को (Morocco), अफगानिस्तान (Afghanistan), नेपाल (Nepal) और चीन (China) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। इसी साल 1 जनवरी को जापान (Japan) में आए भूकंप ने भी तबाही मचाई थी। 3 अप्रैल को ताइवान (Taiwan) में आए भूकंप ने भी कुछ तबाही मचाई थी। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों में वृद्धि गंभीर विषय है।
यह भी पढ़ें- हिज़बुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की इज़रायली एयरस्ट्राइक में मौत!
Published on:
28 Sept 2024 10:52 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
