
बलूचिस्तान में बढ़ती चीनी दखल का वहां के लोग लगातार विरोध कर रहे हैं। चीनी दखल के खिलाफ पाकिस्तान के क्वेटा में लोग सड़कों पर उतर आए। बलूच नागरिकों ने प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान और चीन के विरोधी में नारेबाजी की। इस दौरान ये प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर आग लगा दी। बलूचिस्तान से गुजरने वाले चीनी-पाकिस्तानी इकॉनोमिक कॉरिडोर का भी बलूच विरोध कर रहे हैं। इसके साथ ही इन लोगों ने बलूचिस्तान की आजादी के भी नारे लगाए।
लोगों का आरोप है कि चीन आैर पाकिस्तान मिलकर बलूचिस्तान में मौजूद खनिज भंडारों का दोहन करना चाहते हैं। ये इकोनाॅमिक काॅरिडोर इसीलिए बनाया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने चीन आैर पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की आैर दोनों देशों के झंडों को भी जलाया।
इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के कब्जे से बलूचिस्तान को आजाद करने की भी मांग की। प्रदर्शन के दौरान छोटे-छोटे बच्चों के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी सड़कों पर उतरीं। जिन्होंने हाथों में चीन आैर पाकिस्तान का विरोध करने वाले बैनर ले रखे थे। इस दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ का भी पुतला फूंका गया।
गौरतलब है कि चीन के साथ मिलकर पाकिस्तान अपने वेस्टर्न रूट पर आर्थिक गलियारे के निर्माण में जुटा है। इस आर्थिक गलियारे का एक बड़ा हिस्सा गिलगित, बालटिस्तान आैर बलूचिस्तान से होकर निकलेगा। इसके निर्माण को लेकर बलूचिस्तान के लोग लगातार अपना विरोध जताते रहे हैं।
Published on:
09 Oct 2016 12:14 pm
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
