28 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बांग्लादेश से बड़ी खबर, पद्मा नदी में गिरी बस, 23 लोगों की मौत

Bus accident in Bangladesh: बांग्लादेश के पद्मा नदी में बस दुर्घटना में 23 लोगों की मौत, कई घायल, फेरी टर्मिनल पर बस फेल होने से हादसा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, लापता यात्रियों की खोज जारी।

2 min read
Google source verification
Bangladesh bus accident

Bangladesh bus accident (Photo - @X)

Bangladesh bus accident: बांग्लादेश में बुधवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें पद्मा नदी में एक बस के गिरने से 23 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए। बस में लगभग 50 लोग सवार थे। यह हादसा दौलतदिया फेरी टर्मिनल नंबर 3 के पास तब हुआ जब बस फेरी पर चढ़ने की कोशिश कर रही थी और चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया।

बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी ली और हादसे की जांच के आदेश दिए। पुलिस इंस्पेक्टर रसेल मोल्लाह ने बताया कि अब तक 23 शव बरामद किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग अभी भी लापता हो सकते हैं और कुछ लोग बच गए हैं। रात के समय की वजह से राहत एवं बचाव अभियान अस्थायी रूप से रोका गया था, लेकिन विभिन्न बलों, दमकल सेवा, नौसेना, पुलिस और अन्य समूहों के सहयोग से अभियान जारी रखा गया।

छह घंटे के बाद डूबी हुई बस को नदी निकाला

ढाका ट्रिब्यून के अनुसार, रेस्क्यू शिप 'हमजा' ने छह घंटे के प्रयास के बाद डूबी हुई बस को नदी से बाहर निकाला। रात करीब 11:15 बजे वाहन का कुछ हिस्सा दिखाई देने लगा और 11:30 बजे तक क्रेन के माध्यम से पूरी बस को बाहर निकाल लिया गया। एक जीवित बचे व्यक्ति ने बताया कि वह तैरकर किनारे तक पहुंचने में सफल रहा, लेकिन इस दौरान उसने अपनी पत्नी और बच्चे को पानी में गायब होते देखा। राजबारी के कालूखाली उपज़िला से बस में सवार अब्दुल अजीजुल ने भी बताया कि वह तैरकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचे, लेकिन उनकी पत्नी और बच्चा अभी भी लापता हैं।

लापता व्यक्तियों की तलाश जारी

पुलिस और रेस्क्यू टीम प्रभावित परिवारों के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए हैं और उन्होंने कहा है कि लापता व्यक्तियों की खोज के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। बांग्लादेश की स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन एजेंसियां भी राहत कार्य में सक्रिय रूप से शामिल हैं। हादसे ने स्थानीय लोगों में गहरा शोक पैदा कर दिया है

इस दुखद घटना ने सार्वजनिक परिवहन और फेरी सेवाओं की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अधिकारियों ने घटना के बाद, स्थानीय प्रशासन ने फेरी संचालन और यातायात सुरक्षा के नियमों को कड़ाई से लागू करने का निर्देश भी दिया है।

इस हादसे ने बांग्लादेश में नदी पार करने वाले फेरी और बस सेवाओं की सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता बढ़ा दी है। राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला जा सके और लापता व्यक्तियों का पता लगाया जा सके।