4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एक और पूर्व बांग्लादेशी सांसद देश छोड़ने की कोशिश करने के दौरान हुआ गिरफ्तार

Another Former Bangladeshi MP Arrested: बांग्लादेश के एक और पूर्व सांसद को गिरफ्तार कर लिया गया है। क्या है इसकी वजह? आइए जानते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
A.B.M. Fazle Karim Chowdhury

A.B.M. Fazle Karim Chowdhury

शेख हसीना (Sheikh Hasina) के पीएम पद से इस्तीफे और बांग्लादेश (Bangladesh) में तख्तापलट के बाद से ही देश में कई पूर्व मंत्रियों और सांसदों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। दरअसल देश में सबकुछ बदल गया है और ऐसे में अब कई पूर्व मंत्री और सांसद बांग्लादेश में सुरक्षित महसूस नहीं करते हैं। इस वजह से वो देश छोड़ना चाहते हैं। हालांकि उनके लिए देश छोड़ना आसान नहीं है और ऐसा करते हुए कुछ पूर्व सांसदों और मंत्रियों को तो गिरफ्तार भी किया जा चुका है। हाल ही में ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। बांग्लादेश के पूर्व सांसद ए.बी.एम फज़ले करीम चौधरी (A.B.M. Fazle Karim Chowdhury) को बांग्लादेश छोड़कर भारत (India) आने की कोशिश करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया है।

बॉर्डर पर गिरफ्तार

फज़ले करीम को अवैध रूप से बॉर्डर के ज़रिए भारत में घुसने की कोशिश करते दौरान गिरफ्तार कर लिया गया। फज़ले करीम को बांग्लादेश के ब्राह्मणबरिया में अखौरा में स्थित बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया गया है।

कई पूर्व मंत्रियों और सांसदों के देश छोड़ने पर बैन

बांग्लादेश की राजधानी ढाका की एक विशेष अदालत ने कुछ समय पहले ही देश के कई पूर्व मंत्रियों और सांसदों के बांग्लादेश छोड़ने पर बैन लगाया है। बांग्लादेश के भ्रष्टाचार निरोधक आयोग की अर्जी पर यह फैसला लिया गया।

यह भी पढ़ें- ट्रक और बस में हुई भीषण टक्कर, 6 लोगों की मौत